Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 1749)

मुख्य समाचार

ओवरलोडिंग व अभियान के तहत 21 वाहन सीज

कानपुर देहात। खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि ए.आर.टी.ओ के साथ संयुक्त प्रर्वतन कार्य में उप खनिज के अवैध/ओवर लोड 21 वहानों को सीज किया गया। जिसमें 7 वाहनों का ऑफलाइन तथा 14 वाहनों को ए.आर.टी.ओ द्वारा ऑनलाइन सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि माह. जनवरी 2021 से 24 मार्च 2021 तक किये गये। प्रर्वतन कार्य में शमन किये गये वाहनों से प्राप्त धनराशि का विवरण निम्नवत् है। जिसमें माह. जनवरी में कुल वाहनों की संख्या 16 है। जबकि उनसे प्राप्त राजस्व का विवरण 4.66.060.00 है। इसी प्रकार माह फरवरी में कुल वाहनों की संख्या 06 है। उनसे प्राप्त राजस्व 1.60.920.00 है जबकि मार्च माह में कुल वाहनों की संख्या 58 उनसे प्राप्त राजस्व का विवरण 20.99.965 है। इस तरह कुल शमन किये गये वाहनांे की संख्या 80 है। और कुल जमा धनराशि 27.26.945.00 है।

Read More »

डीएम ने चार एमओआईसी का एक दिन रोका वेतन

कानपुर देहात। जनपद मे गोल्डन कार्ड व वैक्सीनेशन की प्रगति को प्रदेश में बेहतर बनाने को लेकर लगातार जिलाधिकारी द्वारा सुबह और शाम समीक्षा की जा रही है। जिससे सकारात्मक परिणाम आ रहे है, इसी क्रम में आज भी गोल्डन कार्ड को लेकर समीक्षा की गई। जहां प्रदेश में कानपुर देहात अभी भी टॉप फाइव में दर्ज है। 23 मार्च को भी 3498 गोल्डन कार्ड बनाए गए। आज 80 बीएलई नये चयनित ग्राम पंचायतों में गोल्डन कार्ड बनाये जायेंगे। इसी कड़ी में जनपद में 41 वैक्सीनेशन केंद्रों के माध्यम से कराए जा रहे, वैक्सीनेशन कार्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व डाक्टरों की शिथिलता दिख रही है। जिलाधिकारी लगातार लापरवाह अधिकारियों व डाक्टरों को फटकार भी लगा रहे हैं। किंतु लापरवाही खत्म नहीं हो रही है। जबकि जिलाधिकारी महोदय लगातार इस मामले को लेकर सक्रिय बने हुए है। इसके बावजूद जनपद में तैनात अधिकारियों व डाक्टरों की नींद नही टूट रही है। जिसके चलते निर्धारित समय पर वैक्सीनेशन कार्य नहीं हो पा रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी ने आज स्वास्थ्य केंद्रों में एमओआईसी से दूरभाष पर वार्ता के दौरान अस्पताल में मौजूद न होने के मामले में सरवनखेड़ा, मैंथा, अकबरपुर सहित चार एमओआईसी को फटकार मिली है। इनमें डा0 विशाल दिवाकर सरवनखेडा, डा0 सिद्धार्थ पाठक प्रभारी चिकित्साधिकारी मैथा, डा0 राजेश कुमार प्रभारी चिकित्साधिकारी झींझक एवं आईएच खान प्रभारी चिकित्साधिकारी अकबरपुर 9.40 बजे तक अपने चिकित्सालय में उपस्थित नही हुए। जिससे टीकाकरण प्रारंभ नही हुआ। इन चारों चिकित्साधिकारियों का आज का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका दिया गया है।

Read More »

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में मनाया गया शहीद दिवस

शिकोहाबाद। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में मंगलवार को शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजिल दी और नमन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सहदेव सिंह चौहानके नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्प अर्पित किये। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और याद किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को शहीदों के जीवन और उनके द्वारा दिये गये बलिदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मातृभूमि की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रेम सिंह, रामशंकर, अतर सिंह, संतोष कुमार, राजेश कुमार, सुनील, रावली देवी, सीमा राठौर, पिंकी बघेल, निशा शर्मा ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान शासन से प्राप्त बैग छात्र-छात्राओ को वितरित किये गये।

Read More »

निजीकरण के विरोध में एलआईसी अभिकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी

शिकोहाबाद। निजीकरण और भारत सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा शिकोहाबाद के कर्मचारी और अभिकर्ताओं ने एलआईसी के मुख्य गेट पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यालय नहीं खुला और पूरे दिन कार्य प्रभावित रहा। मंगलवार को नगर की भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा में पूरी तरह से काम बंद रहा। बीमा अभिकर्ताओं की हड़ताल को देखते हुए शाखा में कोई कार्य नहीं हुआ। शाखा में ताला लगा था और एलआईसी कर्मचारी और अभिकर्ता शाखा के द्वार पर खड़े होकर सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। यहां अभिकर्ताओं ने जमकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। इससे बीमा धारक बीमा की किस्त जमा करने के लिए भटकते रहे। अभिकर्ताओं की मुख्य मांगे-जीएसटी हटाओ, ग्राहक बचाओ, बीमा धारकों का बोनस बढ़ाओ, ऑनलाइन बीमा कार्य बंद कराओ आदि रहीं।

Read More »

धूमधाम से निकली राम मनोहर लोहिया की शोभायात्रा

फिरोजाबाद। रसूलुपर स्थित शहीद चैक से राम मनोहर लोहिया की शोभायात्रा निकाली गइ्र्र। जो कि सदर बाजार, घंटाघर, सेंटरचौराहा, होते हुए गांधी पार्क स्थित राम मनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापन हुई। इस अवसर पर पीस पार्टी जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा राम मनोहर लोहिया किसानों के सच्चे हितेषी थे। लेकिन आज के मौजूदा सरकार में बैठे जिम्मेदारानो ने इस देश के किसानों को बर्बाद व उत्पीड़न करने का काम किया है। शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, संस्थापक गिरीश जोशी, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सचिव चंद्रकांत शर्मा, पूर्व जयंती अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, अनिल बघेल, सत्य प्रकाश वर्मा, पीयूष पांडे, गुलाम जिलानी, डॉ बलबीर सिंह कुशवाह, राधेश्याम कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Read More »

सभापति ने अधिकारियों संग बैठक कर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की लम्बित प्रकरणों एवं विचारणीय बिंदुओं की समीक्षा हेतु एक बैठक सभापति राकेश यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान समिति के सदस्यगण सदस्य विधान परिषद दिलीप सिंह, कल्लू यादव, अरविंद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, डा दिलीप यादव ने सभापति के समक्ष विभिन्न मुद्दे रखे।
सभापति राकेश यादव ने बैठक के दौरान आबकारी, राजस्व, पर्यावरण, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गृह, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, श्रम आदि विभागों के लंबित प्रकरणों की बिंदुवार गहन समीक्षा कर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें। किसी भी पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु प्रतिबद्ध रहें। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि कच्ची एवं अवैध शराब की बिक्री एवं निर्माण पर पूर्ण अंकुश लगाया जाए, जहरीली शराब का निर्माण करने वालों की सम्पत्ति कुर्क कर कठोरतम कार्यवाही की जाए। श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि बाल श्रम एक अभिशाप है, बालकों को खतरनाक उद्योगों में किसी भी प्रकार से सेवायोजित नहीं किया जा सकता है। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी स्वयं समिति बनाकर बाल श्रम को रोके जाने हेतु कड़ी कार्यवाही करें।

Read More »

महापौर ने निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर ने नगर निगम अधिकारियों संग गंज तिराहा से लेकर रामद्वार तक चल रहे हॉटमिक्स, कैट आई व थर्मोप्लास्टिक द्वारा निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अवर अभियंता से समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते रहने की बात कही। साथ ही कहा अगर ठेकेदार घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। इस दौरान पार्षदगण प्रमोद राजौरिया, हरिओम वर्मा, राजेश कुमार (सहायक अभियंता) तथा प्रवीण कुमार (अवर अभियंता) मौजूद रहे।

Read More »

डीएम ने जनकल्याणकारी शिविर में व्यवस्थाओं को लिया जायजा

फिरोजाबाद। रैहना की पुलिया स्थित आर.आर.एस. मैरिज होम जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं नगर विधायक मनीष असीजा ने शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियो का निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने दायित्वों को निर्वहन भलि-भांति करें। शिविर में वृद्धावस्था निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन योजना, श्रम विभाग सन्निर्माण आदि योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित किया गया।

Read More »

मिट्टी की ढाह में दबकर महिला की मौत

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला बधकन में मिट्टी की ढाह गिरने से दबकर एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना जसराना क्षेत्र के गांव नगला बधकन निवासी रामसेवक की 50 वर्षीय पत्नी मोनिका देवी होली पर्व के चलते घर की सफाई-पुताई के लिए गांव के बाहर मिट्टी खोदने गयी थी। उसी दौरान अचानक मिट्टी की ढाह भर-भरा कर नीचे गिर गयी। मिट्टी के मलबे के नीचे महिला के दबने की जानकारी होते ही गांव में हडकंप मच गया। गांव वालों ने महिला को मिट्टी से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की जानकारी इलाका पुलिस को हुई। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

दाऊदयाल गल्र्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुई विज्ञान प्रदर्शनी

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन दाऊदयाल गल्र्स इंटर कॉलेज में किया गया। प्रदर्शनी में 90 बालिकाओं ने 87 मॉडलों का निर्माण किया। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान अदिति, द्वितीय मधु, प्राची एवं तृतीय स्थान अलीशा एवं शिल्पी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन नीलोफर, प्रीती कुलश्रेष्ठ एवं पिंकी गौतम ने किया।

Read More »