इसे आत्म-निर्भर ओडिशा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पारादीप में इंडियन ऑयल द्वारा स्थापित उत्पाद अनुप्रयोग और विकास केंद्र (पीएडीसी) का उद्घाटन किया।
इंडियन ऑयल ने पारादीप में अपनी रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल्स परिसर के पास ही 43 करोड़ रुपये पूंजी से उत्पाद अनुप्रयोग और विकास केंद्र (पीएडीसी) की स्थापना की है। पीएडीसी में 4 प्रयोगशालाएं हैं, जिनके नाम पॉलिमर प्रोसेसिंग लैब, एनालिटिकल टेस्टिंग लैब, केमिकल एनालिसिस लैब और कैरेक्टराइजेशन लैब हैं। यह तकनीकी केंद्र ग्राहकों और नए निवेशकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 50 नवीनतम परिष्कृत प्लास्टिक परीक्षण और प्रसंस्करण उपकरणों से लैस है। पारादीप स्थित पीएडीसी को भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) द्वारा एक अनुसंधान केंद्र के रूप में मान्यता मिली हुई है।
मुख्य समाचार
डॉ. हर्षवर्धन ने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के ‘ईब्लडसर्विसेस’ मोबाइल ऐप की शुरूआत की
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी को कोविड-19 संकट के दौरान रिकॉर्ड 1,00,000+ यूनिट रक्त का प्रबंध करने के लिए बधाई दी
डॉ. हर्षवर्धन ने संभावित जीवन रक्षक एप्लीकेशन के लिए प्रधानमंत्री की ‘डिजीटल इंडिया’ योजना की सराहना की
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (आईसीआरएस) द्वारा विकसित मोबाइल ऐप ‘ईब्लडसर्विसेस’ की आज नई दिल्ली मेंशुरूआत की। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं।
इस एप्लीकेशन को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2015 में शुरू की गई डिजिटल इंडिया योजना के अंतर्गत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस कंप्यूटिंग (सीडैक) की ई-रक्तकोष टीम ने विकसित किया है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा,“माननीय प्रधानमंत्री की सभी लोगों को आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने की दूरदर्शिता को ध्यान में रखते हुए, डिजिटल इंडिया अब हर व्यक्ति के दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। यह रक्तदान ऐप इस बात का एक प्रमुख उदाहरण है कि डिजिटल इंडिया योजना किस प्रकार रक्त सेवाओं तक पहुँचने की आवश्यकता को पूरा कर रही है।” उन्होंने कहा कि “कई लोगों को परिवार में स्वास्थ्य संबंधी कुछ परिस्थितियां होने के कारण नियमित रूप से रक्त संबंधी सेवाओं की आवश्यकता होती है।
प्रधानमंत्री 26 जून को ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ का शुभारंभ करेंगे
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। कोविड-19 महामारी का सामान्य कामगारों, विशेषकर प्रवासी श्रमिकों पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने-अपने राज्य वापस लौट चुके हैं। कोविड-19 को फैलने से रोकने की चुनौती प्रवासियों और ग्रामीण श्रमिकों को बुनियादी सुविधाएं एवं आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता के कारण और भी अधिक बढ़ गई। ऐसी स्थिति में भारत सरकार ने विभिन्न सेक्टरों में विकास को नई गति प्रदान करने के लिए आत्मनिर्भर भारत पैकेज की घोषणा की। देश के पिछड़े क्षेत्रों में बुनियादी ढांचागत सुविधाएं तैयार करने पर विशेष जोर देते हुए रोजगार सृजन के लिए 20 जून, 2020 को ‘गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ का शुभारंभ किया गया।
Read More »वित्त मंत्री ने एसआरएन हाॅस्पिटल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अस्पताल में साफ-सफाई व कोविड 19 के दृष्टिगत बरती जाने वाली सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाय- मंत्री, वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मिंयों व डाॅक्टरों के द्वारा किये गये कार्यों की मुक्तकंठ से की सराहना
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मंत्री वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग उ0प्र0 सुरेश कुमार खन्ना ने प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एसआरएन हाॅस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चन्द्र गोस्वामी एवं मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य एस0पी0 सिंह मौजूद थे।
मंत्री जी ने एसआरएन हाॅस्पिटल के प्रधानाचार्य से कोविड 19 से संक्रमित भर्ती मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली साथ ही उन्हें जिस वार्ड में रखा गया है, वहां की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। मा0 मंत्री जी ने भर्ती मरीजों का उपचार किस प्रकार से किया जा रहा है, के बारे में जानकारी ली साथ ही शासन स्तर से जो सुविधा अनुमन्य है, उसका लाभ भर्ती मरीजों को दिया जा रहा है कि नहीं, इसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए व उनकी देखभाल की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। मंत्री जी ने एसआरएन हाॅस्पिटल में बनाये गये कोविड 19 रोगी सहायता केन्द्र में स्वयं जाकर यह देखा कि ड्यूटी में तैनात कर्मी किस प्रकार से मरीजों की देखभाल करते है। उन्होंने मरीजों की देखभाल में लगे सभी स्वास्थ्य कर्मिंयों व डाॅक्टरों की इस महामारी के दौरान किये गये कार्यों की सराहना की और कहा कि मानव सेवा ही सर्वोपरी है। उन्होंने एसआरएन के प्रधानाचार्य को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध के दिशा निर्देश दिये गये
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिला अल्पसख्यक कल्याण अधिकारी कानपुर नगर द्वारा बताया गया है कि निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0, लखनऊ के द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के स्तर से प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों/स्वनियोजित दिव्यांगजन के पुर्नवासन हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संगठनों, विभागों एवं दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत इन पुरस्कारों हेतु दिनांक 10 अगस्त 2020 तक आवेदन पत्र उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गये हैं।
उन्होनें बताया है कि उक्त प्रश्नगत प्रकरण में अल्पसंख्यक समुदाय के अन्तर्गत संलग्न. प्रख्यापित नियमावली 2017 के प्राविधानों के अनुरूप पात्र श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन कराये जाने के उद्देश्य से शासन की योजना का जनपद स्तर पर विद्यालय/मदरसों में तथा अल्पसंख्यक समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि इच्छुक आवेदक जिला अल्पसख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकतें हैं।
डीएम ने आधे अधूरे पड़े निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश
कोविड-19 महामारी के चलते कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाकर की जाये थर्मल स्कैनिंग: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विकास भवन के गांधी सभागार कक्ष में निर्माण व विकास कार्यो की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जो आधे अधूरे निर्माण कार्य पडे है उन्हें अगले 15 जुलाई तक पूर्ण कराये तथा जिन कार्यो का अनुबन्ध नही हुआ है उसे शीघ्र ही अनुबन्ध कराये तथा जो कार्य बजट के आभार में पडे है उसे पत्र लिखकर बजट प्राप्त कर कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये। जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी, सेतु निर्माण, सिडको आदि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कम प्रगति पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये है।
अधिकृत संस्था निलीट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के चयन हेतु समय सारिणी निर्गत
3 दिन में 3 हत्या से जनपद में फैली सनसनी
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लगातार अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनपद में 3 दिन में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई है वही आज एक महिला का शव खेत में पड़ा मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई कोई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इटावा जनपद में 3 दिन से हो रही लगातार हत्याओं के मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम होती दिखाई दे रही है। इसी दौरान बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 2 के किनारे आज सुबह 25 वर्षीय महिला का शव एक खेत में पड़ा मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने नजदीकी थाने को सूचना दी वहीं मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने मामले को संज्ञान में लिया वही फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा वही पुलिस लगातार अज्ञात महिला की शिनाख्त करती रही लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है अब देखना होगा कि लगातार जनपद में हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं और इन मामलों पर कब रोक लगाई जाएगी।
प्रवासी श्रमिकों को जागरूक कर बाटी की गई खाद्य सामग्री
चंदौली/चकिया, दीपनारायण यादव। देश में कोविड-19 संक्रमण दिन प्रतिदिन अपनी रफ्तार बढ़ा रहा है। यह महामारी सभी के लिए चुनौती बन समाज को प्रभावित कर रही है, जिसमें सीमांत और गरीब सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। महामारी को रोकने व भूखमरी से बचाने के लिए जहां एक तरफ सरकार द्वारा विभिन्न तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ दस्तावेज के अभाव में समाज के बनवासी आदिवासी सहित अन्य पिछड़ा वर्ग तमाम तरह की परेशानियों को झेल रहा है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा चंदौली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवासी श्रमिकों व उनके परिवार को खाद्यान्न सामग्री व सुरक्षा कीट देकर रोकथाम के बारे में जागरूक किया जा रहा है।Read More »
डीएम ने ईवीएम व वीवी पैट गोदाम कार्यालय में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर के निकट वीवी पैट गोदाम कार्यालय का चल रहे निर्माण कार्य एवं ईवीएम वेयर हाउस में रखे वीवीपैट व ईवीएम मशीनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवी पैट का सही प्रकार से रख रखाव व साफ सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही की जायेगी तथा तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत के तार सही प्रकार से न लगे होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि विद्युत के तारो को सही प्रकार से लगाये तथा इसी लापरवाही न की जाये।
Jansaamna