Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2228)

मुख्य समाचार

छापेमारी कर पांच जुआड़ी पकड़े गये नगदी सहित ताश के पत्ते बरामद

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। गोविन्दनगर थाना क्षेत्र की कच्ची बस्ती में स्थित सरकारी शुलभ के बगल में क्षेत्रीय लोगों द्वारा पुलिस को बराबर सूचना मिलने पर आज दोपहर गोविन्द नगर पुलिस टीम में चैकी ईंचार्ज दिनेश चंद्र मौर्या, का0 योगेन्द्र सिंह, अजय मिश्रा, राम साहय ने शुलभ शौचालय के बगल में जुऐ की सूचना पर छापेमारी की जिस दौरान जुआ खेलते पाॅच जुआड़ी पवन निषाद, विशाल, सूरज, पवन, विनय को पकड़ा गया। जिनके पास से 1380 रूपये व 52 ताश के पत्ते बरामद हुये हैं।
चैकी ईंचार्ज दिनेश चंद्र मौर्या ने बताया कि बहुत दिन से जुऐ की बराबर सूचना मिल रही थी। जिसकी वजह से आज छापेमारी की गयी हैं पकड़े गये लोगों पर जुआ खेलने व लाॅकडाउन अधिनियम की धाराओ में चालान किया गया है।

Read More »

एसएसपी ने अपराधियों का रिकॉर्ड छुपाने वाले पुलिसकर्मियों पर शुरू की कार्यवाही

अनवरगंज इंस्पेक्टर को अपराधी का क्राइम रिकॉर्ड छुपाने पर किया सस्पेंड
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे कांड में जिस तरह से कुछ पुलिस कर्मियों ने उसके अपराधों को छिपाने का काम किया था उससे पुलिस की काफी बदनामी हुई थी कानपुर एसएसपी दिनेश कुमार ने अब उन पुलिस कर्मियों और थानेदारों पर कड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है। जो अपराधियों का रिकार्ड छिपा कर रक्खे थे इसकी पहली गाज उन्होंने अनवरगंज थानेदार दिलीप बिंद पर गिराई है। हिस्ट्रीशीटर चाँद कुरैशी का आपराधिक रिकार्ड छिपाने पर एसएसपी ने थानेदार दिलीप को सीधे सस्पेंड कर दिया। चाँद कुरैशी अनवरगंज का हिस्ट्रीशीटर है एसएसपी ने थानेदार से चाँद के वर्ष 2009 के बाद किये अपराधों का ब्यारा मांगा था लेकिन हैरानी देखिये थानेदार ने उसका रिकार्ड छिपाकर रिपोर्ट दे दी कि चाँद ने 2009 के बाद से कोई अपराध ही नहीं किया है। जबकि एसएसपी ने इसका क्रास चेक कराया उसके बाद कई अपराधों का रिकार्ड सामने आ गया यानी थानेदार ने जानबूझकर मामले छिपाए थे। एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेकर थानेदार को सीधे सस्पेंड कर दिया। एसएसपी का कहना है ये सभी पुलिस कर्मियों के लिए चेतावनी है जो अपराधियों के मामलों को दबाकर रखते है अनवरगंज इंस्पेक्टर ने हिस्ट्रीशीटर के केसो पर गलत रिपोर्ट दी थी जबकि वह अपराध कर रहा था इस पर उनको सस्पेंड किया गया है जो भी ऐसा करेगा सब पर कार्यवाही जायेगी।

Read More »

मेरी धरती मेरा पेड़ अभियान के तहत किया पौधारोपण

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। भारत विकास परिषद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेरी धरती मेरा पेड अभिायान के तहत पौधारोपण किया तथा आने वाले मरीजों के बैठने के लिए एक शेट बनवाने का कार्र शुरू कराया।
शनिवार को पौधारोपण का शुभारंभी एमओआईसी एचपी सिंह तथा संस्था पदाधिकारियों द्वारा मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया गया। संस्था के मार्गदर्शक निर्देश चंद्र वार्ष्णेय एवं अध्यक्ष नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि संस्था द्वारा मेरी धरती मेरा पेड अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोडकर इस धरती पर पर्यावरण तथा प्रकृति की रक्षा के लिए पौधारोपण किया जा सके। क्योंकि पौधा एक शिशु की तरह मानकर जब हम पौधारोपण कर एक वर्ष या उससे अधिक समय तक उसकी देखभाल करेंगे तो उससे हमें अनेक फायदे मिलेंगे। इसी क्रम में सीएचसी पर पौधारोपण किया गया है। जिसमें यहां 21 पौधे लगाए गये है। इसके अलावा यहां अपने वाले मरीजों को बैठने के लिए एक शेट कर भी इंतजाम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। इस दौरान एमओआईसी एचपी सिंह, चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, डा. विकास सिंह, देवकी नंदन उपाध्याय, कृष्णगोपाल शर्मा, राजू वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, सुरेन्द्र वार्ष्णेय,  रामस्वरूप कुशवाहा, मुकेश अग्रवाल, अनिल जायसवाल, आकाश कौशिक, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे।

Read More »

पुलिस के साए में सन्नाटा भरा हाॅटस्पाॅट

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गये दो दिवसीय लाॅक डाउन के दौरान पुलिस की काफी सख्ती रही। जिससे इस लाॅक डाउन को सफल बनाया जा सके। जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात किए गये। जिससे कोई भी व्यक्ति लाॅक डाउन के उलंघन के साथ हाॅटस्पाॅट ऐरिया में प्रवेश न कर सके।
करीब चार दिन पूर्व सासनी में ठंडी सडक पर एक परिवार का युवक कोरोना पाॅजिटिव आने के कारण ऐरिया केा हाॅटस्पाॅट घोषित कर दिया गया, तथा उधर की आरे जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया। जिससे वहां कोई प्रवेश न कर सके।इसके साथ ही दो दिन का लाॅकडाउन होने के साथ इसका पालन करानेके लिए पुलिस को सख्ती करनी पडी। पुलिस की सख्ती के कारण बाजार पूर्ण रूप से बंद रहे। यहां तक कि बाजारों में किसी प्रकार की हलचल नहीं रही। हालांकि मुख्यमार्गों पर वाहनों की आवाजाही लगी रही। पुलिस सख्ती के कारण बाजारों के मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा।

Read More »

अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को वाहन चैकिंग के दौरान विजयगढ रोड से अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब ले जाते हुए दबोचा है। एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि विजयगढ रोड पर एक युवक अवैध बिक्री के लिए शराब ले जा रहा है पुलिस ने सूचना के आधार पर पवन कोल्ड स्टोर के निकट युवक को दबोच लिया। जिसे पुलिस कोतवाली ले आई उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने 18 क्वाटर देशी शराब बरामद किए। पुलिस ने आवकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर युवक को न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को अना नाम मोहन सिंह ठाकुर पुत्र हुक्म सिंह निवासी अमोखरी थाना हाथरस जंक्शन बताया है। इस दौरान एसएचओ के साथ एसआई हरीश राजपूत, कांस्टेबिल सचिन कुमार और अक्षय कुमार मौजूद थे।

Read More »

तमंचे सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से एक तमंचा और जिंदा कारतूस के गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसएचओ अश्वनी कौशिक के अनुसार वह पुलिस कप्तान विक्रांतवीर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अपराधी गिरफ्तारी अभियान के तहत शांति व्यवस्था हेतु गश्त करते हुए संदिग्ध तलाश में नगला वीरी सहाय को जाने वाले रास्ते के सामने जंक्शन रोड पर खडे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव तिलौठी से पैदल अजरोई की ओर जा रहा है। जिसके हाथ में एक पाॅलिथिन है,जिसमें गमछे में लिपटा तमंचा भी है, सूचना के आधार पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर पैदल जा रहे व्यक्ति को टोका तो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने भी दौड लगाकर उसे पकड लिया। और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में 315 बोर का एक तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गये। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजा है। वहीं पूछताछ में पकडे गये व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम गणेश पुत्र रमाकांत निवासी गांव तिलौठी थाना सासनी बताया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई बलवीर सिंह, तथा देवेन्द्र कुमार मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सहपऊ में भी मुकदमा दर्ज है।

Read More »

राज्य स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। ऑल इण्डिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन द्वारा विज्ञान विषय की राज्य स्तरीय ऑनलाइन शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन गूगल मीट पर किया गया। जिसमे प्रदेश के विभिन्न जनपदों के नवाचारी शिक्षकों शिक्षिकाओं ने विज्ञान विषय के नवाचारों का पी०पी०टी०, वीडियो व टी०एल०एम० द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण किया ।
कार्यशाला का शुभारंभ संयुक्ता सिहं ने मॉ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि डॉ गौरव सिंह, प्रोफेसर विज्ञान हैड ऑफ दी डिपार्टमेंट एजूकेशन डिपार्टमेंट, इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सटी दिल्ली ने बच्चों में वैज्ञानिक अभिवृति का विकास करने के बारे में जानकारी दी। डॉ सचिन कुमार सिंह, प्रोफेसर, गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने बायो वर्चुअल रिएलिटी और एक्सप्लोर जियोग्राफी जैसे सहायक टूल्स की जानकारी दी। इस कार्यशाला में शिक्षिका सतना ने नवाचार खेल खेल में विज्ञान का प्रस्तुतिकरण पीपीटी द्वारा किया। डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने नवाचार में भी विजेता का प्रस्तुतीकरण पीपीटी एवं अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा किया। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने खेल खेल में बच्चों को लर्निंग आउटकम की जानकारी दी। सतना व डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह सम्मानित किया गया। अंत में कार्यशाला आयोजक प्रदेश प्रभारी शैक्षिक नवाचार उ०प्र० ऑल इण्डिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन मनोज कुमार सिहं ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन बिंदु सिहं ने किया। कार्यशाला में सतना, शैलेन्द्र सिह, मनोज सिहं, उपेन्द्र राजम, नीलम वाष्र्णेय आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Read More »

डाक विभाग द्वारा राखी भेजने हेतु वाटरप्रूफ डिजायनर लिफाफे, मात्र ₹10

कोरोना संक्रमण के दौर में डाक विभाग ने आसान की बहनों की मुश्किलें, अब वाटरप्रूफ डिजायनर लिफाफे में भेजें राखी
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। कोरोना संक्रमण के बीच भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 3 अगस्त को मनाया जायेगा और इसके लिए बहनों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में बहनों द्वारा भाईयों की कलाइयों पर बँधने वाली राखी सुरक्षित रूप में व तीव्र गति से भेजी जा सके, इसके लिए डाक विभाग ने विशेष प्रबन्ध किये हैं। इस हेतु जीपीओ और प्रधान डाकघरों में विशेष रुप से निर्मित रंगीन डिजाइनर वाटरप्रूफ राखी लिफाफों की ब्रिकी आरम्भ कर दी गई है। उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने दी।
डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि ये डिजानइर राखी लिफाफे वाटर प्रूफ तथा सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत हैं, जिससे बारिश के मौसम में भी बहनों द्वारा भेजी गई राखियाँ सुदूर रहने वाले भाइयों तक सुरक्षित पहुँच सकें।

Read More »

सफाई कार्य में अनियमितताएं पाए जाने पर अधिकारियों को तत्काल सफाई के निर्देश

फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। बरसात को दृष्टिगत रखते हुए विगत महीनों में फिरोजाबाद शहर के दक्षिण क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए गये नालों की तलीझाड़ सफाई का निरीक्षण आज महापौर नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय सी0एल0 जैन डिग्री काॅलेज के पास नाले की पटरी पर पेड़ों की टहनियाँ पाई गयी। जिन्हें तत्काल हटाने के जेड0एस0ओ0 नगर निगम फिरोजाबाद को निर्देश दिए गये। इसके अतिरिक्त हिमायूंपुर नाले की पुलिया तथा सुहाग नगर नाले की पुलिया पर निरीक्षण के समय सफाई व्यवस्था अत्यन्त खराब पाए जाने पर संबंधित सफाई सुपरवाइजर तथा नाला गैंग प्रभारी मिर्जा रिजवान वेग को महापौर द्वारा दिशा निर्देश दिए गये कि संबंधित पुलिया के आस-पास सफाई व्यवस्था तत्काल दुरूस्त करायें तथा भविष्य में भी अधोहस्ताक्षरी के निरीक्षण के समय निरीक्षण स्थल एवं उसके आस पास उच्च कोटि की सफाई कराई जाये।

Read More »

राॅग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर एयर बैग खुला

गोविन्द नगर पुल से राॅग साइड से आने वाले वाहन बनते हैं खतरा
अर्थव्यवस्था को सही करने में लगी रहती है पुलिस
गड़रियन पुरवा के कोल्ड स्टोर चौराहे की तरफ से पुलिस के सामने लोग चढ जाते हैं राॅग साइड
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज पर आज दोपहर दो तेज रफ्तार कार में जबरदस्त भिडंत हो गयी। टक्कर की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर लगने वाली कार के एयर बैग खुल गये।
केनरा बैंक गोविन्द नगर ब्रांच के मैनेजर गोपाल पाण्ड़े बैंक के कुछ काम से विकास नगर जाने के लिये जैसे ही ओवर ब्रिज पर चढ़े उल्टी साइड से आ रही अल्टो कार में सवार हरदोई निवासी चंद्रकुमार पाल ने जबरदस्त टक्का मार दी। टक्कर की भयावता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बैंक मैनेजर गोपाल की कार के दोनो एयर बैग खुल गये। जिससे उनको मामूली चोटे आयी। वही चंद्रपाल अपनी पत्नी रेनू को गेस्ट्रोलीवर अस्पताल दिखाने आये थे। दवा लेने किदवई नगर जा रहे थे। उन्होने बताया कि वे हरदोई के रहने वाले है। और उन्हे यहाॅ के रूट के बारे में जानकारी नहीं थी। इसलिये पुल चढ़ गये। टक्कर में चंद्रपाल व उनकी पत्नी भी घायल हो गये हैं। पुलिस ने दोनो पक्षों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया वही गोविन्द नगर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Read More »