Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2229)

मुख्य समाचार

संदिग्ध परिस्थितियों में सिपाही ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर क्षेत्र निवासी प्रमोद कुमार के घर पर 16 दिन पूर्व किराये पर रहने आये सिपाही विकास सोनी ने गमछे से फाॅसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस व फोरेसिंक टीम ने जाॅच पड़ताल कर मौके पर पाई गई डायरी व फोन को कब्जे में लेकर अन्य साक्ष्य जुटाये।
नौबस्ता थाने में तैनात सिपाही विकास सोनी मूलता आगरा के मलपुरा कस्बे का रहने वाला है। 2018 बैच का विकास सोनी की हमराह में डियूटी लगी थी। आज सुबह विकास के डियूटी न आने पर साथ के सिपाहियों ने घर जाकर देखा तो विकास ने पंखे के कुंडे से अंगौछा के सहारे फाॅसी लगाकर सुसाईड कर ली। मौके पर विकास की लिखी डायरी व उसका फोन मिला जो की फोरेंसिक टीम ने जाॅच के लिये अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही नौबस्ता पुलिस ने मृतक विेकास के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। परिजनो के आने के बाद शव को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा जायेगा।
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा हैं। बाकी डायरी व फोन के आधार पर परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
गोविन्द नगर क्षेत्राघिकारी का वर्जन

Read More »

भाजपा सरकार में आम नागरिक परेशान: कुँवर प्रमोद चंद मौर्य

ज्ञानपुर भदोही, योगेश चौधरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशानिर्देश में आवाह्न पत्र को ज्ञानपुर विधानसभा के दरवासी जंगीगंज सेक्टर में समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कुँवर प्रमोद चंद मौर्य  के नेतृत्व में दरवासी  गांव के पंचायत भवन बिंद बस्ती से साइकिल रैली निकालकर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रजमला, सदाशिव पट्टी शिव सेवक पट्टी, कुटिया हनुमान मंदिर, तक साईकिल चला कर संदेश आवाह्न पत्र को वितरित किया गया। इस दौरान  जनता जनार्दन को समाजवादी  महा अभियान आवाह्न पत्र पढ़ कर सुनाया और संदेश पत्रिका वितरण भी किया गया।

Read More »

दबिश देने गए चौकी प्रभारी की रोड एक्सीडेंट में मौत दो सिपाही घायल

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर के चकेरी थाना के शिवगोदावरी चौकी प्रभारी मनोज पाटिल काफी समय से हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी की पकड़ के लिये दो गाड़ियों से अपनी टीम लेकर झाॅसी गये थे वापसी आते समय देर रात झाॅसी के मोठ थाना क्षेत्र में कार पलटने से हुआ हादसा। कार में मनोज के साथ दो सिपाही प्रबल व का0 अंकुर सवार थे। जो की गंभीर रूप से घायल हैं। वही दूसरी गाड़ी में पीछे से आ रहे टीम के अन्य लोगों ने झाॅसी के जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया हैं। जहाॅ डाक्टरो ने मनोज पाटिल को मृत घोषित कर दिया वही दोनो सिपाहियो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Read More »

अपहरण माामले में पीड़ितों से मिलने पहुंचे विधायक सुरेंद्र मैथानी

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर दक्षिण क्षेत्र में पैथोलाॅजी कर्मचारी के अपहरण मामले में पीड़ित के घर पंहुच कर जानकारी लेने व सात्ंवना देने पहुंचे गोविन्द नगर विधायक सूरेन्द्र मैथानी। पीड़ित पीरजनों से मिलकर उन्हें दिलासा दिया की वे उनके साथ हैं। साथ ही पीड़ितों के सामने ही कानपुर एसएसपी दिनेश प्रभू को फोन करके इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने को कहा।

Read More »

सिर कुचला शव मिलने से मचा हड़कंप नहीं हुई शिनाख्त

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर के सजेती थाना के अंतर्गत गुजेला गाॅव के समीप रोड किनारे एक सिर कुचला शव मिलने से समूचे गाॅव में हड़कंप मच गया। शव मिलने की जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची सजेती पुलिस ने लोगों से जानकारी जुटाई पर कोई पहचान नहीं हो पाई।
वही सजेती इंस्पेक्टर ने बात करने पर बताया की शव की पहचान मिटाने के लिये हत्यारोपियों ने ईट पत्थर से मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया है। जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पा रही हैं। फिर भी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया हैं।

Read More »

ब्राॅडबैंड सर्विस ग्राम पंचायतवार प्लान तैयार कर शीघ्र प्रस्तुतिकरण किया जायेः मुख्य सचिव

भूमिगत केबिल बिछाने एवं टावर इंस्टालेशन के प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निवेश मित्र पोर्टल का प्रयोग किया जाये: राजेन्द्र कुमार तिवारी
राज्य ब्राॅडबैंड समिति की प्रथम बैठक संपन्न
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिये हैं कि नेशनल ब्राॅडबैंड मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2022 तक सभी ग्रामों को ब्राॅडबैंड सर्विस उपलब्ध कराने हेतु ग्राम पंचायतवार एक विस्तृत प्लान तैयार कर शीघ्र प्रस्तुतिकरण किया जाये। यह भी निर्देश दिये कि भूमिगत केबिल बिछाने एवं टावर इंस्टालेशन के प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निवेश मित्र पोर्टल का प्रयोग किया जाये तथा आॅफलाइन प्रार्थना पत्रों को भी इस पोर्टल पर फीड किया जाये। जनपद स्तर पर नेशनल ब्राॅडबैंड मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जनपद स्तर पर भी एक समिति गठित की जाये तथा एक नोडल अधिकारी नामित किया जाये।

Read More »

कानपुर किडनैपिंग केस में पच्चीस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर में बिकरू कांड के बाद चर्चित कांड जिसमे पुलिस फिर सवालो के घेरे में है। कानपुर दक्षिण क्षेत्र के बर्रा-5 निवासी संजीत यादव अपहरण मामले में बर्रा पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस सेल भी पूरी तरह फेल हो गया हैं। पीड़ित परिवार पूरी तरह पुलिस के भरोसे पर थी। जिसकी वजह से पुलिस पर विश्वास कर अपहरणकर्ता को फिरौती की 30 लाख की रकम दे दी। वही रकम देने के बावजूद भी बेटे को बरामद न करा सके। अपह्रत बेटे के पिता चमन लाल ने रोते हुये अपनी आप बीती सुनाई की बेटी का रिश्ता राहूल नाम के युवक से तय हुआ था। पर बाद मे समबंध कुछ समझ नहीं आया जिसके बाद समबंध तोड़ दिया गया जिसके बाद युवक बेटी को बार-बार फोन कर परेशान करता था। वही 22 जून को भाई संजीत बहन के लिये दूसरा लड़का देखने गया था लेकिन उसके बाद से वापस नहीं आया।

Read More »

एसटीएफ मुख्यालय में जय वाजपेयी मामले में पूरी चुप्पी

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। एक्टिविस्ट डॉ नूतन ठाकुर 07 जुलाई 2020 को एसटीएफ द्वारा कानपुर से लखनऊ एसटीएफ मुख्यालय लाये गए विकास दूबे के ख़ास जय वाजपेयी की मौजूदा जानकारी प्राप्त करने आज एसटीएफ मुख्यालय गयीं।
वहां उनके द्वारा बार-बार अनुरोध के बाद भी एसटीएफ मुख्यालय में बैठे एसटीएफ के अफसरों ने उनसे मिलने से मना कर दिया। उन्होंने मौके से इन अफसरों को कई बार फोन भी किया किन्तु उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।
मौके पर मौजूद एसटीएफ के स्टाफ ने भी जय वाजपेयी प्रकरण पर कुछ भी बताने से मना कर दिया। इस घटना के बाद नूतन ने कहा कि इससे जय वाजपेयी के साथ कोई अनहोनी किये जाने की चर्चा को काफी बल मिलता है, अन्यथा एसटीएफ इस मामले में इस तरह नहीं छिपती।

Read More »

बस व डम्फर में टक्कर, एक की मौत 27 घायल

बलिया से कोटा जा रही थी बस
घाटमपुर चौराहे पर दूसरी तरफ से आ रहे डम्फर से हुई टक्कर
कोटा राजस्थान में पावर प्लांट में काम करने जा रहे थे मजदूर
कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर के घाटमपुर में आज सुबह मजदूरों से भरी बस व डम्फर में आमने सामने से टक्कर हो गयी। जिसमे लगभग 27 लोग घायल हो गये। वही अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने ड्राईवर को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह लगभग तीन बजे जोरदार आवाज के साथ चीख पुकार सुनाई देने पर लोग एकत्र हो गये। वही चैराहे के नजदीक ही पुलिस चैकी से भी पुलिस मौके पर पहुंच गयी सबकी मदद से बस के अंदर से घायलों को बाहर निकाल कर सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जिसमे डाक्टरो ने ड्राईवर को मृत घोषित कर दिया। वही 27 लोग घायल है। जिसमे 7 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। जिन्हे कानपुर हैलट अस्पताल में रेफर किया गया है।
वही एक्सीडेंट से दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर ही पड़े रहने की वजह से लगभग दो घंटे जाम लगा रहा। जिसे क्रेन द्वारा हटवा कर रास्ता साफ कराया गया।

Read More »

तीन गांजा तस्कर सहित एक वाहन चोर पकड़ा माल बरामद

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर में गांजा तस्कर सहित वाहन चोरो का आतंक है। क्षेत्राधिकारी गोविन्दनगर व प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उ0नि0 अनिल कुमार ने नौबस्ता थाना क्षेत्र में आज सुबह चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्तों को तीन किलो लगभग गाॅजे के साथ पकड़ा तीनो युवको ने अपनी पहचान शीलू तिवारी निवासी फतेहपुर, सन्दीप तिवारी निवासी फतेहपुर, मो0 नन्ना जामिया नई दिल्ली बताई है। पुलिसियाॅ जाॅच में पता चला की अभियुक्तों पर अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज है। जिन पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
वही नौबस्ता थाने के अंतर्गत यशोदा नगर चौकी प्रभारी बृजेश करबरिया मय फोर्स के सीओडी नाले पर देर रात चेकिंग के दौरान युवक को रोककर पेपर माॅगने पर नहीं दिखाया गया। जिसपर युवक को थाने पर लाकर पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम नौशाद निवासी यशोदा नगर बताया साथ ही ये भी बताया की ये बाईक चोरी की है। शक के आधार पर युवक से अन्य चोरियों के बारे में पूछा गया जिसपर युवक ने दो अन्य बाईको काी बरामदगी कराई। युवक ने बताया की 1 बाईक नौबस्ता बसंत बिहार व दूसरी बाबूपुरवा से चोरी की थी। जिस पर चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।

Read More »