Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2236)

मुख्य समाचार

अज्ञात शव के सम्बन्ध में दे जानकारी

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। डेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदियापुर नहर में बोरे में दिनांक 4 मार्च 2020 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जिसकी अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है जिसका थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/2020 धारा 302/201आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना डेरापुर शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि मृतक अज्ञात का शव आख कान दबी हुयी कान कद औसत गोल चपटा चेहरा व नाम बैठी हुयी है। मजबूत जिस्म रंग गेहुआ लम्बाई करीब 5 फुट उम्र करीब 25-30 वर्ष है तथा मृतक अज्ञात काली टीशर्ट उसके ऊपर नीली जैकेट पैन्ट काला व मोजा मध्यम कलर, भूरे रंग की जैकेट दाहिने हाथ में सफेद धातु की अंगूठी व बाये हाथ में साधारण अंगूठी व चड्ढी बादामी कलर पहने है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त के सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त होने पर प्रभारी चैकी दस्तमपुर थाना डेरापुर संतोष कुमार 7905243704, प्रभारी निरीक्षक थाना डेरापुर शशिभूषण मिश्र 9454403695, क्षेत्राधिकारी डेरापुर रामकृष्ण मिश्र 9454401472 पर सम्पर्क कर दे सकते है।

Read More »

ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन 8 जुलाई को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा प्रवासी श्रमिक पुरूष/महिला बेरोजगारों के लिए दिनाॅक 08 जुलाई 2020 को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें कम्पनियों/संस्थाओ द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णतया आनॅलाइन है इसमें अभ्यर्थियों को नियोजकों/कम्पनिंयों द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार लिया जायेगा अभ्यर्थियों को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों के मोबाइल नम्बर पर ही नियुक्ति   की सूचना दी जायेगी। रोजगार मेले के लिये इच्छुक अभ्यर्थी दिनाॅक 08 जुलाई 2020 तक अपना ऑनलाइन आवेदन सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट https://sewayojan.up.nic.in/ (सेवा मित्र एप) पर पंजीयन कराए अपने रोजगार पंजीयन (कार्ड) आई0डी0 के माध्यम से कर सकते है। साक्षात्कार हेतु कम्पनी/संस्थाओं द्वारा दूरभाष के माध्यम से अभ्यर्थियों से सम्पर्क किया जायेगा।

Read More »

अनंत देव: एसटीएफ से हटा कर जय वाजपेयी संबंध की जाँच की मांग

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने थाना चौबेपुर, कानपुर में घटित घटना के क्रम में कानपुर स्थित जय वाजपेयी व पूर्व एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव के बीच सामने आई निकटता की जाँच की मांग की है।
डीजीपी यूपी एच सी अवस्थी को भेजे अपने पत्र में अमिताभ ने कहा है कि जय वाजपेयी विकास दूबे का अत्यंत निकट बताया जा रहा है और अनंत देव का भी। इन दोनों की निकटता वाली कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमे एक फोटो में अनंत देव के ट्रान्सफर से संबंधित कुछ टिप्पणी है।
उन्होंने कहा कि जय बाजपेई पर विकास दूबे के बल पर जमीनों की खरीद फरोख्त करने तथा बहुत कम समय में बहुत अधिक संपत्ति हासिल करने का आरोप लग रहा है। कहा जा रहा है कि कई केस में वांछित होने के बाद भी पुलिस ने उसके पासपोर्ट में सही रिपोर्ट लगा दिया।

Read More »

बसंत पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप लगाकर किया हंगामा

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर दक्षिण क्षेत्र में बर्रा थाना अंर्तगत बर्रा-8 गुजैनी चैकी क्षेत्र में संचालित बसंत पेट्रोल पम्प पर बुधवार सुबह को पेट्रोल की माप में घटतौली का आरोप लगाकर एक होमगार्ड का हंगामा घंटों डायल 112 मिलाने पर भी नहीं मिला नम्बर होमगार्ड ने गुजैनी चौकी जाकर दी सूचना हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
होमगार्ड अनिल कुमार यादव पुत्र रघुवीर सिंह यादव निवासी मेहरबान सिंह पुरवा कलक्टरगंज थाने में पीआरवी 4706 का परिचालक पद तैनात हैं।
नाइट शिफ्ट की अपनी डयूटी करके वापस आते समय बर्रा-8 बसंत पेट्रोल पर 5 लीटर पेट्रोल डलवाया तेल कम होेने के शक पर अनिल द्वारा तेल निकाल कर तेल की तौल करने पर तेल साढ़े तीन लीटर ही निकला।

Read More »

प्रवासी श्रमिकों की बस्ती में मास्क और मिठाई बांट कर मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता ” “नन्दी” ने नैनी क्षेत्र में प्रवासी श्रमिकों की बस्ती में जाकर मिठाई व मास्क वितरित करके मनाया अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती।
श्री नन्दी ने कहा कि एक राष्ट्र में “एक प्रधान, एक निशान, एक विधान” के उद्घोषक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 119वीं जयंती उन्हें नमन करता हूं।
श्री नन्दी ने ये भी कहा कि हम सबके प्रेरणा स्रोत, मानवता के सच्चे उपासक, भारतीय संस्कृति के नक्षत्र, अखिल भारतीय जनसंघ के संस्थापक, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटिश: नमन करता हूं!
श्री नन्दी ने ये कहा कि उनके अमूल्य और प्रखर विचार सदैव देशवासियों को मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। उनका जीवन और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों का पथ आलोकित करता रहेगा।

Read More »

राशन कार्ड धारकों ने जिला पूर्ति कार्यालय का किया घेराव, उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

इटावा, राहुल तिवारी। जहां एक तरफ प्रशासन कोरोनावायरस के चलते हर वर्ग के लोगों को राशन मुहैया कराने के लिए आए दिन प्रयास कर रहा है वही इटावा जनपद में आज बड़ी संख्या में 200 से 250 लोगों ने अपने राशन कट जाने के बाद जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव किया। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कटने का कारण आधार लिंक ना होना बताया वही गुस्साई भीड़ ने इसका विरोध करते हुए अपने आधार को लिंक बताया। और वही ऑफिस छोड़कर जिला पूर्ति अधिकारी जब जाने लगे तो मीडिया द्वारा इसकी जानकारी लेने पर मीडिया से बचते नजर आए वही गुस्साई भीड़ ने जिला पूर्ति अधिकारी का रास्ता रोक मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।
भीड़ के आक्रोश को बढ़ते देख जिला पूर्ति अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट के ऑफिस में जा बैठे जहां पूरी भीड़ ने राशन की मांग को लेकर नारेबाजी की जिससे सिटी मजिस्ट्रेट ने ऑनलाइन करा कर राशन देने का आश्वासन दिया।

Read More »

चौबेपुर कांड में तत्कालीन एसएसपी कानपुर नगर पर कार्यवाही की मांग

लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने थाना चौबेपुर, कानपुर में घटित घटना के संबंध में डीजीपी यूपी एच सी अवस्थी को पत्र भेज कर तत्कालीन एसएसपी कानपुर नगर अनंत देव पर कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
अमिताभ ने शहीद सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्र द्वारा तत्कालीन एसएसपी कानपुर नगर को भेजे गए एक पत्र के आधार पर कहा है कि इस पत्र में स्व० देवेन्द्र मिश्र ने अनंत देव को साफ़ तौर पर बताया था कि पूर्व थानाध्यक्ष चौबेपुर विनय तिवारी का विकास दूबे के पास आना जाना व वार्ता करना बना हुआ है। इस पत्र में देवेन्द्र मिश्र ने कहा कि दिनांक 13 मार्च 2020 को थाना चौबेपुर में अभियुक्त विकास दूबे व अन्य के विरुद्ध दर्ज मु०अ०स० 65/2020 धारा 386, 147, 148, 323, 504, 506 आईपीसी के विवेचक अजहर इशरत ने धारा 386 आईपीसी को कतिपय बेबुनियाद आधारों पर हटा दिया था। देवेन्द्र मिश्र द्वारा पूछताछ करने पर विवेचक ने बताया कि उन्होंने विनय तिवारी के कहने पर ऐसा किया था। देवेन्द्र दूबे ने एसएसपी कानपुर नगर को इस पर कार्यवाही की संस्तुति की थी।

Read More »

डीएम ने नगरीय निकायों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा

आधे अधूरे पडे निर्माण कार्यो को शीघ्र कराये पूर्ण: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर निकायों के पुराने कार्ययोजना व नये वित्तीय वर्ष के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनपद की नगर निकायों में 14 वें वित्त आयोग की लाखों की धनराशि से निकायवार प्रस्तावित विकास कार्यो को लेकर ईओ को निर्देश दिए कि जो पुराने निर्माण कार्य होने है वह शीघ्र ही पूर्ण कर ले तथा जो नये प्रस्ताव बनाये है उन्हें भी स्वीकृत लेते हुए कार्यो में प्रगति लाये तथा नये वित्तीय वर्ष 2020-21 में 15वें वित्त में जो कार्य किये जाये उसका पूरा लेखा जोखा सही तरीके से करे तथा अनावश्यक खर्च न करे जो जरूरी कार्य है उन्हें किया जाये। वहीं जिलाधिकारी ने नयी नगर पंचायत बनायी गयी रनियां, मूसानगर, राजपुर में भी कार्यो के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो सामग्री लेनी तथा जो कार्य कराना है उसका प्रस्ताव भी बना ले तथा वहां अपना कार्यालय बनाकर कार्य भी करायें।

Read More »

उ०म० रेलवे कर्मचारी संघ ने निजीकरण का विरोध कर सांसद को दिया ज्ञापन

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री आई.पी.एस चौहान ने कानपुर नगर सांसद सत्यदेव पचौरी एवं अकबपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले को 109 ट्रेनो को निजीकरण प्रक्रिया कर चलाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। भारतीय मजदूर संघ निजीकरण/निगमीकरण के खिलाफ सरकार के सामने एकजुटता से खड़ी हो गई है। सरकार ने सभी पब्लिक सेक्टर को धीरे धीरे निजीकरण की राह पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। जिसके विरोध में सभी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सांसद भोले सिंह के आवास पर पहुंच ज्ञापन देकर विरोध जताया। जिसमे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री कांत अवस्थी के नेतृत्व में सभी यूनियन के पदाधिकारी  उपस्थित थे। जिसमें डिफेंस, डाक, रेलवे, केस्को, नगर निगम, एलआईसी, पैराशूट, जल विभाग, वाहन चालक संघ आदि के महामंत्री उपस्थित थे। बीएमएस प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय के साथ रेलवे से कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा, संगठन मंत्री राजाराम मीणा, मिडिया प्रभारी कुन्दन कुमार सिंह, ट्रैकमैंटेनर एशोसिएशन के महामंत्री मनोज यादव, लोको शाखा से अर्जुन यादव, सुभाष लोग आदि मौजुद थे।

Read More »

सिख श्रद्धालुओं को अपना दल(एस) अल्पसंख्यक मंच ने दी श्रद्धांजलि

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। अपना दल(एस) अल्पसंख्यक मंच के तत्वावधान में गुमटी स्थित बन्नो साहिब गुरुद्वारा में आज अपना दल एस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मंच बॉबी भाटिया के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि पाकिस्तान में हादसे का शिकार हुए 19 सिख श्रद्धालू को श्रद्धांजलि दी गई और मोमबत्ती जला के उनके लिए अरदास की गई। श्रद्धांजलि दे रहे सिख समुदाय के लोगों ने अरदास करते हुए कहा कि वाहेगुरु सभी श्रद्धालु को अपने चरणों पे निवास दे जिससे कि उनको सद्गति प्राप्त हो सके।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात अपना दल(एस) प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी भाटिया ने कहा कि पाकिस्तान सरकार से इन श्रद्धालुओं के परिजनों को उचित मुआवजा भी प्रदान किया जाए। यह आग्रह भी किया कि मृतकों को उचित मुआवजा दिया जाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दर्शन सिंह (अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच) फतेह बहादुर सिंह, कावलजीत सिंह, हर्षदीप सिंह, रिकी भाटिया, चेतन वर्मा, नवप्रीत सिंह भाटिया, त्रिलोचन सिंह, सतनाम सिंह शामिल रहे।

Read More »