Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 2703)

मुख्य समाचार

गवर्नमेंट पेंशनर्स का होली मिलन समारोह अब 28 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गवर्नमेन्ट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन का होने वाला होली मिलन समारोह अपरिहार्य कारणों से 27 मार्च को न होकर अब 28 मार्च को प्रातः 11 बजे से कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गैस्ट हाउस में धूमधाम से मनाया जायेगा।
आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष अमृतसिंह पौनियां व महामंत्री भंवरसिंह पौरूष ने गवर्नमेंट पेंशनर्सों से समारोह में 28 मार्च को भाग लेने की अपील की है।

Read More »

अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। स्वदेशी जागरण मंच की शोकसभा विभाग संयोजक पूर्व प्रधानाचार्य देवेन्द्र शर्मा के आवास रमनपुर पर हुई। जिसमें स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेशीय सदस्य मनोज अग्रवाल (राया वाले) के पिताजी श्री ओमप्रकाश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये मृतक की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोकसभा में अजय राघव, डा. प्रभूदयाल, पदम नारायण बंसल, देवेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र आर्य, नरेन्द्र बंसल, नन्दराम आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित कीं।

Read More »

कांग्रेस प्रत्याशी का विरोधः पुतला फूंका

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोशःस्थानीय को महत्व क्यों नहीं
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा बाहरी प्रत्याशी को टिकट देकर स्थानीय कार्यकर्ताओं का अपमान किया गया है। कई वर्षों से जो स्थानीय कार्यकर्ता पार्टी के बैनर तले धरना प्रदर्शन आन्दोलनों में भूमिका निभा कर पार्टी की जमीन मौजूदा समय में मजबूत करने पर लगे हुये हैं तथा आखिर पार्टी बुरे वक्त में जो पार्टी का झण्डा उठाये बैठे थे उनके साथ पार्टी नेतृत्व द्वारा ये कुठाराघात किया गया है। इसीलिये पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का गुस्सा चरम पर है और वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दूसरे दल से आने वाले व पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी का पुतला फूंककर विरोध किया। पार्टी हाईकमान से कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जब इसी तरह चुनाव के समय दूसरे दलों के लोगों को प्रत्याशी बनाकर यहां थोपा जायेगा तो किस आधार पर कार्यकर्ता पार्टी के लिये और क्यों काम करें। स्थानीय स्तर पर 22 आवेदकों ने कांग्रेस से टिकट की मांग की थी जिसमें सबसे अधिक काम करने वाले पार्टी के बफादार पुराने कार्यकर्ता युवा नेता योगेश कुमार ओके जमीनी स्तर पर पार्टी के लिये दिन रात मेहनत कर पार्टी से लोगों को जोड़कर पार्टी मजबूत करने में कई वर्षों से लगातार मेहनत करते आ रहे थे, परन्तु हाईकमान ने योगेश कुमार ओके के स्थान पर बाहरी रालोद से एक दिन पहले ही सदस्यता ग्रहण करने वाले को प्रत्याशी घोषित कर जमीनी कार्यकर्ता की पीठ में छुरा घौंप कर कुठाराघात किया है। हम सभी युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता बाहरी प्रत्याशी का पुरजोर विरोध करते हैं।

Read More »

आईएनएस कदमत ‘लीमा-19’ में भाग लेने के लिए लैंगकावी, मलेशिया पहुंचा

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति वाला एएसडब्‍ल्‍यू कॉर्वेट आईएनएस कदमत सात दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सोमवार, 25 मार्च 2019 को मलेशिया स्थित लैंगकावी पहुंचा। यह जहाज इस दौरान लैंगकावी अंतर्राष्‍ट्रीय नौवहन एवं एयरोस्‍पेस प्रदर्शनी ‘लीमा-19’ में भाग लेगा। वाइस एडमिरल कर्मबीर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, एडीसी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान भारतीय नौसेना के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में लीमा-19 के अंतर्गत होने वाले विभिन्‍न आयोजनों में भी भाग लेंगे।
यह पोत इन सात दिनों के दौरान लैंगकावी में लीमा-19 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्‍न गतिविधियों में भाग लेगा। इनमें मलेशिया के प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाली अंतर्राष्‍ट्रीय बेड़ा समीक्षा (आईएफआर), नौवहन एवं हवाई प्रदर्शन, 29 अन्‍य प्रतिभागी नौसेनाओं के साथ प्रस्‍तावित समुद्री अभ्‍यास, सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम, खेल आयोजन इत्‍यादि शामिल हैं। इस प्रदर्शनी के 15वें संस्‍करण के दौरान मुख्‍य कार्यक्रम से इतर कई संगोष्ठियों और संवादों का भी आयोजन किया जाएगा।

Read More »

पचास केन बियर के साथ एक गिरफ्तार

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली अन्तर्गत रेलवे चौकी प्रभारी राजनरायण पाण्डेय ने बीती रात गश्त के दौरान मानसरोवर तालाब, चकिया तिराहे के पास से एक व्यक्ति के पास बैग में रखे 50 केन बियर बरामद करने में सफलता मिली है।जिसे हिरासत में ले लिया गया जहां पूछताछ में उसने अपना नाम विकास पुत्र उमेश निवासी दानापुर थाना रूपोसपुर जिला पटना बिहार बताया,उसने बताया कि वह मुगलसराय रेलवे जंक्सन पर बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा था।
इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बिहार में शराब बंदी के वजह से ये लोग यूपी से चोरी छिपे शराब ले जाकर बिहार में विक्रय करते हैं। उसके विरुद्ध थाना मुगलसराय पर मु0अ0स0 159/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है।

Read More »

प्रधानमंत्री के खिलाफ शिकायत की मांग

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के विधि कोष्ट के जिलाध्यक्ष प्रशांत दुबे ने जिलाधिकारी और निर्वाचन विभाग को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रशांत दुबे ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने आचार सहिंता लागू होने के बावजूद भी देश के 2 चौकीदारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित किया है और अपनी पार्टी को वोट देने को कहा है। प्रधानमंत्री ने आचार सहिंता का खुला उल्लंघन किया है इसलिए हमने उत्तर प्रदेश निर्वाचन विभाग और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया कि मोदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करे जिससे कोई आचार सहिंता का उल्लंघन नहीं कर सके।

Read More »

नदी में डूबकर दो की मौत

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के चकरनगर इलाके में दो दिन पहले भैंस को चराते वक़्त नदी में डूब गए थे जिनका आज नदी से शव बरामद हुआ है। दो दिन पहले एक शख्स अपनी भैंस को चराने जमुना नदी के पास से गुजर रहा था तभी अचानक उस शख्स का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में डूबने लगा नदी में डूबता देख 18 वर्षीय एक लड़के ने उस शख्स को बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी डूब गया जिसकी सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने दोनों को ढूढने की कोशिश की लेकिन नहीं मिल सके। जिसके बाद आज दोनों के शवों को नदी से बरामद किया गया है जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Read More »

भारतीय वायुसेना में चिनूक हेलीकॉप्टर शामिल

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारतीय वायुसेना ने कल चंडीगढ़ वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक रूप से सीएच 47 एफ (I) चिनूक हेलीकॉप्टर को अपने बेड़े में शामिल कर लिया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल बी एस धनोआ पीवीएसएम एवीएसएम वाईएसएम वीएम एडीसी समारोह के विशिष्ट अतिथि थे। अन्य विशिष्टजन भी उपस्थित रहे।
भारतीय वायुसेना ने सितंबर 2015 में 15 चिनूक हेलीकॉप्टरों के लिए मेसर्स बोइंग लिमिटेड के साथ समझौता किया था। चार हेलीकॉप्टरों की पहली खेप समय पर उपलब्ध करा दी गयी थी। अंतिम खेप अगले वर्ष मार्च तक पहुंच जाएगी। इन हेलीकॉप्टरों को भारत के उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।

Read More »

डॉक्टर मीनाक्षी सक्सेना अमीर वर्डअचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

नई दिल्ली, शम्भू पंवार। अमीर सत्या फाउंडेशन सिरसा (हरियाणा) ने महक गार्डन में आयोजित अवार्ड समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति नाम साहित्यकार, लेखक, शिक्षाविद डॉक्टर मीनाक्षी सक्सेना “कहकशाँ” (नई दिल्ली) को साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सत्या फाउंडेशन की प्रमुख अमन लवली मूंगा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी, एवं विशिष्ट अतिथि बॉलीवुड कलाकार गिरिजा शंकर ने डॉ मीनाक्षी सक्सेना “कहकशाँ” को *अमीर वर्ड अचीवर्स अवार्ड से नवाजा।
स्मर्ण रहे डॉ सक्सेना को हाल ही में शान ए हिंदुस्तान अवॉर्ड, व सहभागिता सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। तथा सितंबर 2018 में मॉरीशस में आयोजित विश्व हिंदू सम्मेलन में परिकल्पना सम्मान से नवाजा जा चुका है ।देश के साहित्य जगत में अपनी एक विशिष्ठ पहचान रखने वाली डॉक्टर मीनाक्षी सक्सेना के एक दर्जन संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। कुछ प्रकाशित होने वाले हैं। आप सामाजिक सरोकारों में अपनी महती भूमिका निभाती है। अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े हैं।
इस अवसर पर समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 101 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में भेरो सिंह राजपुरोहित (यूथ वर्ड) ने आभार व्यक्त किया।

Read More »

जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झण्डी दिखा कर रैली को किया रवाना

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली मतदाता जागरूकता अभियान में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में हरी झण्डी दिखाकर रैली रवाना हुयी। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर सदर ब्लाक परिसर में समाप्त हुयी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाने से पहले रैली को सम्बोधित करते हुये कहा कि चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान के मद्देनजर जागरूकता रैली निकालकर लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की जायेगी। मौके पर नारों व शपथ पत्र व स्लोगन का नारा लगाते हुये वोट देना सबका कानूनी अधिकार है। आपके वोट से आयेगा बदलाव।समाज सुधरेगा। कम होगा तनाव। एक वोट से करो बदलाव नेताजी के बदलो हाव-भाव। सही उम्मीदवार का करो चुनाव, बेईमानों को मत दो भाव। कपड़ा, मुर्गा, दारू देने वाले को करो किनार अच्छा नेता का करो चुनाव सहित अन्य स्लोगन का नारा लगाते हुये रैली निकाली गयी। इस दौरान छात्र,छात्राओं एवं द्विव्यांगजनों ने बढ़चढ़ हिस्सा लिया। इस दौरान छात्र छात्राओं एवं द्विव्यांगजनों ने लोगों को पैम्पलेट बाॅटकर 19 मई, 2019 को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए कहा। इस दौरान जिला द्विव्यांग कल्याण विकास अधिकारी राज बहादुर सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी रविन्द्र प्रताप यादव, जिला स्वीप द्विव्यांग आईकान राकेश रोशन सहित अन्य लोगा मौजूद रहे।

Read More »