फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। दो दिन से लापता स्कूल कर्मचारी महिला अचेत हालत में आसफाबाद रेलवे फाटक के समीप मिली। परिजनों ने जहरखुरानी के बाद आभूषण लूटे जाने की बात कही है। उसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद निवासी 65 वर्षीय शकुन्तलादेवी पत्नी रामशंकर शिकोहाबाद स्थित मिडिया पब्लिक स्कूल में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के रूप में काम करती थी। मंगलवार की सांय स्कूल से घर के लिए निकली थी। उसके बाद उसका कहीं भी पता नही चला, रात्रि में घर न पहुचे पर परिजनों ने काफी खोजा आज सुबह महिला को परिजनों ने अचेत हालत में आसफाबाद रेलवे फाटक के समीप पडा देखा। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। महिला ने नाती गोरव यादव पुत्र अवदेश की माने तो उसकी दादी के पेर नाक कान से सोने चाॅदी के आभूषण भी गायब है। जिससे अनुमान लगता है जहरखुरानी कर उसको लूटा गया है। वास्तविक जानकारी होश आने पर ही हो सकेगी।
Read More »
Jansaamna
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर सरस्वती इंटर कॉलेज के पास चोरों ने एकसाथ 3 दुकानों की छत काट ली और हजारों रुपयों की नगदी और माल पर हाथ साफ कर ले गए, एक साथ 3 दुकानों की छत कटने से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान उठ खड़े हुए है। जिले में 3 बैंक और 3 दर्जन से अधिक घर, दुकानों को बना चुके है। चोर पिछले दो महीने में निशाना पर आज तक किसी भी घटना का खुलासा नही हुआ है। दुकानदारों की सूचना पर इलाका पुलिस पहुंची मौके पर जांच पड़ताल में जुटी।
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस में व्यापार कर सचल दल ने चेकिंग के दौरान कर चोरी के शक में एक प्लाईवुड से भरे ट्रक को पकड़ लिया और कार्यालय पर खड़ा करवा दिया। लेकिन ड्राइवर ट्रक खड़ा करके भाग गया, जब ड्राइवर भाग गया तब सचल दल को शक हुआ। ट्रक की तलाशी लेने पर सचल दल भौचक्का रह गया क्योकि ट्रक में प्लाईवुड के नीचे सैकड़ों की संख्या में हरियाणा की शराब की पेटियां भरी हुई थी। शराब की पेटियां देख कर वाणिज्य कर अधिकारी ने तत्काल डीएम हाथरस सूचना दी। डीएम ने सदर कोतवाली और आबकारी विभाग के अधिकारीयों को मौके पर भेज कर शराब की जब्ती की कार्यवाही करवाई है। आपको बता दे होली के मद्देनजर शराब माफिया अवैध शराब की तस्करी के लिए पुलिस की आँखों में धूल झोकने की तरह तरह के हथकंडे अपनाते है।