Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3626)

मुख्य समाचार

ससुराल गये युवक का शव गांव के बाहर खेत में मिला

परिजनों ने ससुराला पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के पलिया मंचन गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में गांव के बाहर खेत में मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि पत्नी से विवाद चल रहा था। जिसके चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फैका है। पुलिस उक्त घटना की जांच कर रही है। थाना जसराना क्षेत्र के गांव पजिला मंचन निवासी मोहरपाल बाल्मीक की गांव से बाहर खेत पर आज सुबह संदिग्ध हालत में शव मिलने से गांव में हडकम्प मच गया। 

Read More »

(एनडीएमए) ने गर्मी की लहर से निपटने के लिए अग्रिम तैयारियां शुरू की

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 
ग्रीष्म लहर कार्य योजना की तैयारी के बारे में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
हैदराबाद, ब्यूरो। ग्रीष्म लहर कार्य योजना की तैयारी के बारे में एक राष्ट्रीय कार्यशाला आज हैदराबाद में शुरू हुई। इस दो दिवसीय कार्यशाला का इस वर्ष गीष्म लहर की मार से प्रभावी तरीके से निपटने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा तेलंगाना सरकार के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य पिछले साल तैयार की गई और परिचालित ‘कार्य योजना की तैयारी के लिए एनडीएमए के दिशा-निर्देश-ग्रीष्म लहर की रोकथाम और प्रबंधन’ के अनुसार राज्यों को अपनी ग्रीष्म लहर कार्य योजनाओं को तैयार करने के लिए संवेदनशील बनाना है। 

Read More »

पूर्व के चल रहे सभी कार्यो को 28 फरवरी तक अधिकारी अवश्य पूरा करें: सीडीओ

1 (2) copyअधिसूचना से पूर्व चल रहे निर्माण व विकास कार्यो में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएसओ, सीएमओ, विद्युत, जल निगम विभाग के अधिकारियों को डीएम ने लगाई कड़ी फटकार
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने जनपद के सभी अधिकारियो को विधानसभा सामान्य निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने से पूर्व व आचार संहिता लगने से पूर्व चल रहे विकास व निर्माण कार्य लक्ष्य के अनुरूप अभी तक पूर्ण नही हुए है जिनके कारण मंडल में जनपद की रैंकिग पर असर पड़ा है को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिये है कि वे पुराने कार्य जो चल रहे है उन्हें तत्काल पूरा कर मण्डलीय रैकिंग में जनपद का नाम आगे कराने में आगे आये। 

Read More »

शांति पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

IMG-20170221-WA0126घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। महाशिवरात्रि व होली पर्व को शान्ति व सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाने के लिए स्थानीय कोतवाली सभागार में उपजिलाधिकारी सुखबीर सिंह यादव की अध्यक्षता में शांति पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें पहुंचे स्थानीय गणमान्य लोगों ने पेयजल सफाई प्रकाश व्यवस्था की माॅग की, बैठक को पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश पाण्डेय, कोतवाल अनिल कुमार, एस0डी0ओ0 विद्युत जे0एन0 कौशल, अवर अभियन्ता रमेश कटियार ने भी बेहतर व्यवस्था का आश्वासन दिया।

Read More »

ग्रामीण का शव मिला, हत्या का आरोप

IMG-20170221-WA0125घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। सोमवार रात से लापता ग्रामीण का शव शराब ठेके के पास मिलने से नाराज परिवार के लोगों ने ठेका मालिक व सेल्समैन पर हत्या का आरोप लगा कर हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हऊपुर निवासी दुलारे शर्मा का पुत्र अवधेश शर्मा (50) शराब का लती है। बीती रात अवधेश बिना बताए घर से गायब हो गया था। सुबह घर वालों ने तलाश की तो पसेंवा(भीतरगाॅव) शराब ठेके के पास उसका शव पड़ा मिला। घर वालों ने शराब ठेका मालिक राधेश्याम मिश्रा, सेल्समैन श्यामू व जीतू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेके में मिलावटी शराब बेचने का धन्धा किया जाता है। फोरेंसिक टीम ने परीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा है।

Read More »

राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ रेखा कक्कड़ के चित्रों की लगी प्रदर्शनी

2017.02.20.1 ssp nutan agraअहमदाबाद, जन सामना ब्यूरो। विश्व मैत्री मंच के तत्वावधान में पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में गुजरात विश्वविद्यालय अहमदाबाद, हिंदी साहित्य भवन में डॉ रेखा कक्कड़ के 31 चित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रख्यात साहित्यकार चीनू भाई मोदी एवं मातृ भारती के सह संस्थापक डॉ महेंद्र शर्मा ने बिगत 7 फरवरी को किया। इस मौके पर उन्होंने कहा पेंटिंग इज स्टोरी विद कलर्स एंड विजुअल एज वेल ब्रिंग इमोशंस. रेखा जी इज ट्रू स्टोरी टेलर। विश्व मैत्री मंच की संस्थापिका डॉ संतोष श्रीवास्तव ने कहा, रेखा ब्रश रंग और कैनवास…. बस इन तीनों की पतवार चला तुम तो उतर गई चित्रों के समंदर में और हमें भी डुबो दिया …..। अध्यक्षता डॉ रंजना अरगडे हिंदी विभाग अध्यक्ष ने किया कहा अद्भुत चित्र हैं आपके जिनमें बारीकी के साथ-साथ संवेदना भी झलकती है .आपकी उज्जवल यात्रा हो। संचालन डा विनीता ने किया ।

Read More »

देव समाज ने वृद्ध और विकलांग वोटरों मतदान कराने में सहयोग किया

20 dio 2 copyप्रथम मतदान करने पर मतदाता की मां ने हलुवा पूडी का किया वितरण
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल निष्पक्ष कराये जाने वाले मीडिया अनुवीक्षण समिति के सदस्य व समाजसेवी केएस चैहान ने मतदान दिवस पर कई बूथों पर गये वृद्धों और विकलांग वोटरों को मतदान कराने में सेवा की। देव समाज की 95वर्षीय मातातुल्य समाजसेविका बलवीर शर्मा को व्हील चेयर पर घर से लेजाकर मतदान केन्द्र तक पहुंचाया। इसके अलावा अभी हालही में वाईपास सजर्री कराये प्रागदत्त, रीढ़ की दर्द से परेशान युवा पत्रकार विजय शंकर कौशल, वरिष्ठ पत्रकार संजय दीक्षित की वृद्ध माता ने भी अपना विगत दिवस मतदान कर हिम्मत व जज्वा दिखाया। युवा सलावतपुर के युवा अमित कुमार ने जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मतदाता पहचान पत्र बनवाकर प्रथमबार अपना मत का प्रयोग किया। इस खुशी में उनकी माता अन्नपूर्णा देवी ने हलुवा व पूड़ी आदि बनवाकर आस पड़ोस को लोगों को खिलाया। 

Read More »

चिलौली में भव्य जागरण कार्यक्रम 22 फरवरी को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के रूरा के डेरापुर तहसील क्षेत्र के चिलौली गाॅव में बने माॅ दुर्गा मन्दिर में 21वाॅ भब्य दुर्गा जी का वार्षिकोत्सव 22 फरवरी को मनाया जायेगा। इस अवसर पर माता रानी के परिसर में वैष्णवी जागरण पार्टी कानपुर द्वारा विशाल जागरण कराया जायेगा। वहीं माता रानी का पुष्पों से भब्य श्रंगार के साथ भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी अरविन्द शुक्ला द्वारा देते हुए बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी माता रानी के वार्षिकोत्सव में काफी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे।

Read More »

हजारों लोग रह गए मताधिकार से वंचित

2017.02.19.1 ssp VOTINGनिर्वाचन आयोग चिल्लाता रहा पर अधिकारियों की लापरवाही जारी रही
70 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए कनपुरिए
मायूसी और गुस्से से भरे मतदाता लौटे घरों को
हजारों पुराने मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दिखे गायब
बूथ का पता न होने भटकते रहे तमाम मतदाता
शिकायत करने पर आलाधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे
पंकज कुमार सिंह——————
कानपुर। निर्वाचन आयोग के तमाम प्रयासों के बावजूद कानपुर जिले के हजारों वाशिंदे मतदान के अधिकार से वंचित रह गए। सैकड़ों मतदाता निर्वाचन आईडी लिए घूमते रहे लेकिन मतदाता सूची में नाम न होने से वोट नहीं डाल सके। कई बूथ पर तो ऐसे मतदाता दिखे जिनका-पता तो ठीक था परन्तु फोटो किसी और की थी ऐसे में उन्हें भी मतदान से महरूम रहना पड़ा। लाख कोशिशों के बावजूद मतदाताओं की सहूलियतों पर निर्वाचन आयोग चिल्लाता रहा लेकिन सरकारी मशीनरी अपने ढर्रे पर कायम ही रही।
रविवार को प्रदेश के 12 जिलों में तीसरे चरण की वोटिंग सम्पन्न हुई। अंतिम मतदान के बाद कानपुर जिले का मतदान 57.10 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिला प्रशासन ने इस बार विधान सभा के चुनाव में सत्तर प्रतिशत का आंकड़ा पार करने का लक्ष्य रखा था। इसी के मद्देनजर तमाम जागरूकता हेतु जिला प्रशासन के अलावा समाजसेवी संस्थाओं ने रैलियां आयोजित की, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद यह आंकडा छूना़ दूर की कौड़ी ही साबित हुआ।

Read More »

बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी

एक की दर्दनाक मौत, दर्जनभर हुए घायल
हाथरस, जन सामना संवाददाता। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 93 पर शनिवार की देर रात्रि को मुरसान से सासनी की ओर लौट रही बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भयंकर था कि बस ने दो बार पलटा खाया और गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए और बस भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर यूपी 100 पुलिस पहुंच गई और सूचना के बाद अन्य पुलिस बल पहुंचा। सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला बागला अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रैफर कर दिया।

Read More »