Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 652)

मुख्य समाचार

परिषदीय स्कूलों में हर दिन प्रार्थना सभा में पंच प्रण प्रतिज्ञा का करना होगा उद्बोधन

⇒आजादी के अमृत महोत्सव तक स्कूलों को प्रार्थना सभा में करवानी होगी पंच प्रण प्रतिज्ञा
कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भर में चल रहे हर घर तिरंगा व मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज जनपद के बेसिक व माध्यमिक के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगें। 9 से 15 अगस्त के बीच चल रहे कार्यक्रमों में 13 अगस्त रविवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है, साथ ही स्कूलों में हर दिन प्रार्थना सभा में पंच प्रण प्रतिज्ञा का उद्बोधन अनिवार्य रूप से किये जाने के भी निर्देश हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने कहा कि रविवार को सभी स्कूल निर्धारित समयानुसार खुलेंगे और विभिन्न आयोजन होंगे।

Read More »

रविवार अवकाश निरस्त, हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम होंगे आयोजित

⇒13 अगस्त रविवार की छुट्टी कैंसिल, खुलेंगे स्कूल, कॉलेज
कानपुर देहात। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रम की वजह से 13 अगस्त को सभी परिषदीय विद्यालय खुलेंगे। स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान पर रंगोली व पोस्टर बनाए जाएंगे। 13 अगस्त को स्कूलों में हर घर तिरंगा पर भाषण, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। सभी स्कूलों को तिरंगा झंड़ों से सजाया जाएगा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस 2023 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा लहराते हुए अपनी सेल्फी को हर घर तिरंगा डाट कॉम पर अपलोड करने की बात कही है। अमृतकाल में पिछले साल भी देश में करोड़ों परिवारों ने अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया था। देश इस बार 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसकी तैयारियां हर तरफ देखने को मिल रही हैं।

Read More »

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। जिले के ललौली थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में शराब ठेके के पीछे एक चाय की दुकान के समीप युवक का शव मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के अजमतपुर गांव निवासी सुरेश तिवारी का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश तिवारी का संदिग्ध अवस्था में शव शराब ठेके के पीछे मिलने की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता सुरेश तिवारी ने गाँव निवासी चंद्र शेखर, शोभित व शोभित का भाई अंकित और शोभित के पिता रमेश पर पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि मृतक मुकेश तिवारी जोनिहा में निर्माणधीन पानी की टंकी में काम करता था।

Read More »

बिजली के करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी

फतेहपुर। जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पनही गांव में एक महिला घर के अंदर पंखे में आ रहे बिजलीं के करन्ट की चपेट में आ गई। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने किसी तरह महिला को बिजली के करन्ट से अलग कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पनही गांव निवासी राजन की 24 वर्षीय पत्नी सोनम घर में स्टैंड फैन मैं आ रहे करंट की चपेट में आ गई। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत बिजली के करंट से उसको अलग कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी।

Read More »

एक दिवसीय रोजगार मेले में 171 अभ्यर्थी हुए चयनित

रायबरेली। प्रदेश में युवाओं को रोजगार स्वरोजगार से जोड़कर “आत्मनिर्भर भारत अभियान“ तथा “हर हाथ को काम“ के तहत भागीरथी इण्टर कालेज, मुराईबाग परिसर, डलमऊ (सरेनी विधानसभा), रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डलमऊ बृजेश दत्त गौड़ ने किया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह बेरोजगार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्तर प्रदेश शासन व जिला सेवायोजन कार्यालय रायबरेली के द्वारा एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया जा रहा है। समस्त युवा इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।

Read More »

मुख्य सचिव ने वी0सी0 के माध्यम से इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल, पहाड़ीपुर तथा गांधी इंटर कॉलेज-मारूफपुर के प्रधानाचार्य तथा बच्चों से किया संवाद

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र नें वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल-पहाड़ीपुर, मऊ तथा गांधी इंटर कॉलेज-मारुफपुर, मऊ के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य तथा बच्चों से संवाद किया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि ग्राम पशुपालन, खेती, रोजगार और शिक्षा आदि के क्षेत्र में अच्छे से अच्छा प्रदर्शन करे। 15 अगस्त, 2022 से हमारे देश का अमृतकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 मार्च 2021 से आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारम्भ साबरमती से किया था, जिसका समापन 15 अगस्त, 2023 को होना है। इस अवसर को ‘मेरी माटी-मेरा देश’ के रूप मनाया जायेगा।

Read More »

भाकियू अराजनैतिक टिकैट के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। हिंदी फिल्म का गाना वादा तेरा वादा गुनगुनाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के पदाधिकारियों ने सरकार को अपना वादा याद दिलाने का प्रयास किया। जिसमें सरकार ने किसानों के बिजली के बिल माफ करने के लिए कहा था। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को किसान ट्रैक्टर ट्रॉली से मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल ने कहा कि विगत 36 वर्षो से भारतीय किसान यूनियन ग्रामीण खेत की पगडंडी से देश की राजधानी की चमचमाती सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर आन्दोलनरत रहती है।

Read More »

महापौर ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात

फिरोजाबाद। महापौर कामिनी राठौर ने नगर विधायक मनीष असीजा संग लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर ने नगर विकास मंत्री के समक्ष नगर की मूलभूत सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद नगर निगम में 13 ग्राम सभाएं सम्मलित की गई है। ग्राम सभाओं के नई आबादी क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजलापूर्ति तथा सफाई से सम्बन्धित समस्याओं पर चर्चा कर ग्राम सभाओं के विकास कराएं जाने को लेकर बजट आवंटन की मांग की।

Read More »

मेडीकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड, पथराव

⇒कर्मचारी से रूपए के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद
फिरोजाबाद। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी विभाग में तोड़फोड़ और पथराव का मामला सामने आया है। बेखौफ दबंगों ने इमरजेंसी विभाग में जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया। हमलावरों और अस्पताल के एक कर्मचारी के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद था। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला गुरूवार की रात्रि का है। जहां मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में दबंगो ने घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोग कुछ समझ पाते, तब तक वहां पत्थरबाजी शुरू हो गई। दबंगों ने पत्थरबाजी कर अस्पताल की इमरजेंसी के शीशे तोड़ डाले और कुर्सियां भी फेंकनी शुरू कर दीं। वैसे तो अस्पताल के परिसर में पुलिस, कर्मचारी और गार्ड भी तैनात रहते हैं, लेकिन जब तक पुलिस हरकत में आई, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

Read More »

गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। सनातन धर्म में भारत की संस्कृति को अच्क्षुण्य बनाए रखने के लिए अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा एक दीप यज्ञ का आयोजन बबीता शर्मा, मनोज शर्मा ने अपने निवास पर आयोजित किया। इस धार्मिक आयोजन में अधिक संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही। गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्या सावित्री ने दीप यज्ञ की महत्ता को बताते हुए कहा दीपक की लौ ऊपर की ओर ले जाती है सुमार्ग की ओर प्रेरित करती है और सदा प्रगति पथ पर बढ़ने के लिए दिशा निर्देश देती है। सूर्य के तेजस्विता की बात की जिससे आज हमारा अस्तित्व है, सूर्य की प्रातः कालीन लालिमा से हमारे जीवन में जो नव संचार होता है उसका विस्तार रूप में वर्णन किया। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की सदस्या डॉ निधि गुप्ता ने दीप यज्ञ के आध्यात्मिक महत्ता को एक महायज्ञ के समान बताते हुए संध्या कालीन बेला में इसको मनाए जाने के बारे में बताया और साथ ही आवाह्नन किया कि मानव कल्याण हेतु नव युवा पीढ़ी को इस तरह के आयोजन में आगे आना चाहिए।

Read More »