Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर से दौडने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

घर से दौडने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी एक छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था, घर से सुबह दौड लगाने के लिए गया हुआ था। शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 25 वर्षीय रामू पुत्र हरीकिशन बीएससी प्रथम का छात्र था। रोजाना की तरह शुक्रवार की तडके घर से दौड लगाने के लिए निकला था। जिसकी माल गोदाम के समीप ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर जीआरपी के लोग शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। कुछ समय बाद उक्त युवक की खोजबीन करते हुए परिजन रेलवे स्टेशन पर पहुचे। जहां से उनको जिला अस्पताल शिनाख्त के लिए भेजा गया। जहां शव को देख परिजनों के होश उड गये। मृतक रामू था, जिसका भाई दो वर्ष पूर्व ही एयर फोर्स में लगा था। वह भी नौकरी पाने की तैयारी कर रहा था। रामू की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।