Monday, June 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिपाही की अवैध वसूली वीडियो वायरल

सिपाही की अवैध वसूली वीडियो वायरल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस में आज सुबह से एक वीडियो वायरल चर्चा का बिषय बना हुआ था जब इसकी पड़ताल की तो यह वीडियो कोतवाली सिकंदराराऊ डायल 100 की गाड़ी 1111 नंबर का मिला जिसमे अखिलेश यादव नाम का सिपाही एक व्यक्ति से ट्रैक्टर ट्रॉली के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था जब इस व्यक्ति से मुलाकात हुई तो उसने बताया की ट्रॉली को जीप के जरिये ले जा रहा था तभी इस सिपाही ने मुझे ये कहते हुए धमकाया इस तरह कोई भी ट्रॉली जीप से नहीं चल सकती है। इसलिए आपको जेल भेजूंगा अन्यथा आप 10 हजार रूपए दो मेरे द्वारा सिपाही को 7 हजार रूपए दे दिए गए मैने इसकी शिकायत एसपी सुशील घुले से की तो सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।