Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मथुरा में भी बच्चे ने किया नाम

मथुरा में भी बच्चे ने किया नाम

मथुरा। के ब्लॉक फरह स्थित गांव परखम में उस समय खुशी दौड़ गई। जब यूपी बोर्ड के घोषित हुए परीक्षाफल में परखम के रहने वाले बंटी झा के बेटे कृष्णा झा ने स्कूल की परीक्षा के प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करके मथुरा के साथ साथ गांव का नाम भी रोशन किया है। कृष्णा झा स्कूल का छात्र है और गांव के ही बीकेजीएस कॉलेज में पढ़ता है जिससे परिवार में जैसे ही पता चला की कृष्णा ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है जिसके बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी बंटी के घर में पहुंचे और उसे मिठाई खिलाकर बच्चे की सफलता के लिए शुभकामनाएं देने लगे। जहां परिवार के लोगो का कहना है कि हमको बहुत खुशी है कि हमारा बच्चा गांव और परिवार का नाम रोशन कर रहा है।