Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चुनाव कार्यालय उद्घाटन में योगी सरकार पर बरसे सपा जिलाध्यक्ष

चुनाव कार्यालय उद्घाटन में योगी सरकार पर बरसे सपा जिलाध्यक्ष

कानपुर देहात। यूपी में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव में कमर कस ली है। छोटे बड़े सभी राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में दमखम दिखा कर मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं।
इसी क्रम में जनपद के कस्बा सिकंदरा में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी मुन्नी बेगम पत्नी मुन्ना कुरैशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन एम. एल. सी. दिलीप सिंह यादव उर्फ कल्लू यादव ने किया। समाजवादी पार्टी से कानपुर देहात जिलाध्यक्ष अरुण यादव ने वर्तमान सरकार पर जमकर बरसें, जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां प्रदेश और देश को बर्बाद कर रही है, सभी समाजवादी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्येक सपा प्रत्याशी को वोट देकर विजयश्री हासिल कराएं जिससे 2024 चुनाव में केन्द्र में समाजवादी पार्टी की सरकार बने।उद्घाटन समारोह में सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव, सिकंदरा विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय, पूर्व विधायिका मिथलेश कटियार, पवन कटियार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपुर, समेत सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।