Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोतवाली के नजदीक पच्चीस हजार की लूट

कोतवाली के नजदीक पच्चीस हजार की लूट

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बाइक सवार बदमाशों ने भरी दोपहर कोतवाली के नजदीक छात्र को मार पीट कर लूट लिया और मौके से फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गुजेला निवासी राजनारायन संखवार का पुत्र धर्मेन्द्र शनिवार दोपहर पंजाब नेशनल बैंक घाटमपुर पैसा जमा करने आया था। बैंक में हाफ डे होने के कारण पैसा जमा नही हो पाया। धर्मेन्द्र पैदल मूसानगर रोड स्थित जनता शिक्षा संस्थान महाविद्यालय बी0ए0 में एडमीशन कराने जा रहा था। सचान गेस्ट हाउस के सामने गली में बाइक से आए दो बदमाशो ने धर्मेन्द्र के साथ मारपीट कर उसकी जेब में पड़े पच्चीस हजार रूपये व एण्ड्रायड मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से भाग गये। पीड़ित छात्र ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिकायत दर्ज नही हुई थी।