Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक की कुल्हाडी से काटकर हत्या

युवक की कुल्हाडी से काटकर हत्या

मृतक की मां ने गांव के चार लोगो के खिलाफ दी तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला दुली में एक युवक को उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाडी से काट कर हत्या कर दी। मृतक की मां ने गांव के ही तीन लोगो के खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला दुली निवासी 20 वर्षीय शत्रुधन सिंह उर्फ गोवर्धन पुत्र जयमोहन सिंह तौमर आज सुबह घर से शौच क्रिया के लिए निकला था। उसी दौरान गांव के ही पवन व उसका साथी आलोक गांव के कुछ दूर बाहर ले गया। जहां उसकी पिंक्कू , दीपू के साथ मिलकर उसकी कुल्हाडी से काट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी गांव के लोगो द्वारा खेत में पडा देख परिजनों को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के साथ जिला अस्पताल आयी उसकी मां राजेन्द्री का कहना था कुछ दिन पूर्व पैता मारते समय उक्त लोगो से कहासुनी हुई थी। आज सुबह आलोक, दीपू, पवन, पिक्कू आदि लोगो ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।