Tuesday, September 15, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सोहम महामंडल का गुरु पूजा महोत्सव 30 जून को

सोहम महामंडल का गुरु पूजा महोत्सव 30 जून को

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज के निर्देशानुसार फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, एटा, आगरा आदि समीपवर्ती जनपदों के श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए गुरु पूजा महोत्सव जैन नगर स्थित आश्रम पर 30 जून शुक्रवार को सम्पन्न होगा। गुरु पूजा महोत्सव में प्रातः 8 से 11 बजे तक सदगुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज का आशीर्वाद भी भक्त जनों को प्राप्त होगा।