Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के निहालपुर के पास से पुलिस ने एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह 10 बजे मुखबिर द्वारा निहालपुर स्कूल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति के खड़े होने की सूचना चौकी पुलिस को दी। जिस पर चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने हमराही के साथ मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़ लिया। उक्त की तलाशी के बाद युवक के पास से 1 किलो 300 सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।
वहीं थाना अध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है पूछताछ के दौरान युवक के किसी अन्य जगह गांजा रखने की बात कही थी युवक के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।