Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिद्बपीठ धर्मगढ बाबा मंदिर पर भोले नाथ की पूजा अर्चना मे सुबह से भक्तगणों की लगी कतार

सिद्बपीठ धर्मगढ बाबा मंदिर पर भोले नाथ की पूजा अर्चना मे सुबह से भक्तगणों की लगी कतार

रसूलाबाद, कानपुर देहात। कस्बे में स्थित सिद्धपीठ धर्मगढ़ बाबा मंदिर पर भोले नाथ की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से भक्तों को लाइनों में लगा देखा गया और अपना नम्बर आने पर बेलपत्र, धतूरा, जल, दूध से भक्तों ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। भोले नाथ के जयघोष के नारों से मन्दिर में उत्सव जैसे माहौल के बीच भक्तों को प्रसन्नचित देखा गया। धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल व प्रिंस क्लब के सदस्यो को भक्तों की हर परेशानी को ध्यान में रखकर उन्हें जल्दी दर्शन कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते देखा गया। वहीं कस्बे के नव युवकों के द्वारा पहली बार सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर भक्तों को मंदिर परिसर में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से आकाश गुप्ता, पंकज सिंह गौर, मयंक तिवारी, कपिल पांडेय, अंकित सिंह, प्रांशु गुप्ता, महेंद्र तिवारी, टिंकू सिंह, सोनू तिवारी, वरुण पांडेय, रवि सिंह, रोहित, संजय, सूरज, कृष्णा सहित अनेक भक्त उनस्थित रहे।