Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टमाटर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

टमाटर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

♦ कस्बा के ही रहने वाले हैं कामता प्रसाद व इस्लाम
♦ गरमाया मामला तो पुलिस में दर्ज किया मुकदमा
औंग/फतेहपुर। औग कस्बे में टमाटर चोरी की घटना के 2 चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। औंग कस्बा में नईम एवं रामजी की दुकान से टमाटर, अदरक व हरी मिर्च रात के अंधेरे में उठा ले गए थे। खबर उजागर हुई तो पुलिस आई हरकत में रामजी व नईम औंग बाजार में लगाते हैं सब्जी की दुकान। गत 10 जुलाई की रात हुई थी चोरी। जुबानी शिकायत की बात कह पुलिस ने नहीं दर्ज किया था मुकदमा जिसके बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्वीट किया तो मामला गरमाया तब रामजी की शिकायत पर संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर पूछताछ की गई। जहां औंग कस्बा के ही कामता प्रसाद व मोहम्मद इस्लाम चोरी की बात को स्वीकार किया। जिसके बाद उनके खिलाफ के खिलाफ धारा 379 का मुकदमा दर्ज हुआ।वही चोरी की घटना को स्वीकार करने के बाद दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।