Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इन्सिनेटर का प्रयोग के लिये ग्राम प्रधान ने महिलाओं से की अपील

इन्सिनेटर का प्रयोग के लिये ग्राम प्रधान ने महिलाओं से की अपील

सन्दलपुर, कानपुर देहात। जनपद के सन्दलपुर विकास खण्ड की माँडल ग्राम पंचायत जलालपुर डेरापुर की ग्राम प्रधान श्रीमती निधि कटियार ने मिशन शक्ति को बढावा देने के लिये महिलाओं के मासिक धर्म मे प्रयोग होने वाली किट, पैड या कपडे का सुरक्षित निपटान के लिये ग्रामीण महिलाओं के लिये सार्व जनिक स्थान पर इन्सिनेटर का निर्माण कराकर महिलाओं को उसके प्रयोग करने के लिये लगातार जागरुक कर रहीं है जिससे अब महिलाओं एंव किशोरियों ने अपनी झिझक की सीमाओं की दीवाल को तोडकर एक कदम आंगे निकलकर एन्सिनेटर को गंदगी के वातावरण के अनुकूल प्रयोग करने के लिये खुद आगे आने लगी है और दूसरों को भी प्रेरित कर रहीं है।