Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सडक दुर्घटना मे बाइक सवार की मौत

सडक दुर्घटना मे बाइक सवार की मौत

रसूलाबाद। अंगदपुर स्टाफ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की हुई मौत होने के कारण करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंगदपुर स्टॉप के पास टैंकर चालक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क जाम हो गई जो करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाइक सवार युवक विकास 20 दहेली से अंगदपुर गाँव जा रहा था। तभी अंगदपुर स्टाफ के पास टैंकर चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया और इस दौरान करीब 1 घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और यातायात संचालन शुरू करवाया।