Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 13 करोड़ 92 लाख की लागत से शहर की विद्युत व्यवस्था होगी सुदृढ़

13 करोड़ 92 लाख की लागत से शहर की विद्युत व्यवस्था होगी सुदृढ़

⇒नगर विधायक ने महापौर संग रखी निर्माण कार्य की नींव
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा के अर्थक प्रयासों से बुधवार को 13 करोड़ 92 लाख की लगात शहर की विद्युत व्यवस्था को सृदृढ़ीकरण बनाने के कार्य का शुभारम्भ किया है।
बुधवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने महापौर कामिनी राठौर के संग शहर की विद्युत व्यवस्था को सृदृढ़ीकरण बनाने हेतु संत नगर बिजली घर पर हवन-पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 13 करोड़ 92 लाख की लगात से अमित इंजीनियरिंग कारर्पोशन मैनपुरी द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ..ष्ण लाल मिस्त्री एवं संचालन भगवानदास शंखवार ने किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, ऋषि असीजा, सुनील शर्मा, राजेंद्र बौहरे, पवन गुप्ता, सत्यबीर गुप्ता, पार्षद श्याम सिंह यादव, सुनील मिश्रा, सुनील वर्मा, केशव कुशवाह, सतेंद्र सविता, सुभाष राठौर, श्याम राठौर, श्याम सिंह यादव, देवेंद्र राजपूत, अजब सिंह संखवार, विजय शर्मा, कायम सिंह शंखवार, राधा संखवार, गुड्डा पहलवान, राजकुमार छिब्बर, पवन गुप्ता, विष्णु राठौर, रविंद्र शर्मा, ईशु राठोर, रोमी सागर, संजय शर्मा, केशव फौजी, पवन दीक्षित, देवेंद्र कुशवाह, सोम कुमार उपाध्याय, राधे-राधे वर्मा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह, अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा, अनुज सेठ, एसडीओ दशरथ सिंह, सुनील कुमार, जेई मुन्नालाल, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।