Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर को

राष्ट्रीय लोक अदालत 09 सितम्बर को

इलाहाबाद, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के अनुपालन में एवं एस0के0 पचौरी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद की अनुमति से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वावधान में 09 सितम्बर, 2017 को प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय परिसर, इलाहाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में अपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद चोरी से संबन्धित विवादों सहित सर्विस में वेतन संबन्धित वाद एवं सेवानिवृत्तिक लाभों से संबन्धित विवाद, राज्य वादों, अन्य सिविल वादों किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश विशिष्ट अनुतोष वाद तथा अन्य वाद निस्तारित किये जायेंगे।