Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना में डूबे बच्चों के परिवारजनों को विधायक ने दी सहायता राशि

यमुना में डूबे बच्चों के परिवारजनों को विधायक ने दी सहायता राशि

किशनपुर/फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा के मजरे खलवा गांव में पिछले दिनों बाबा के साथ यमुना स्नान करने गए चचेरे भाई बहन यमुना नदी में डूब गए थे। जिसमें दोनों भाई बहनों की मौत हो गई थी। जिस कारण परिजनो में मातम छाया हुआ है।
मंगलवार को क्षेत्र की विधायक कृष्णा पासवान व खागा एसडीएम ने यमुना में डूबें विवेक व गुड़िया के परिजनों से मिलकर दोनों के परिजनों को सहायता राशि सौंपी। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के चार-चार लाख रुपए की चेक सौंपी गई। इस दौरान परिजन भावुक हो उठे। विधायक कृष्णा पासवान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कई महिलाओं को साड़ियां भी वितरित की। वहीं इस दौरान विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, शुभम सिंह, रवि तिवारी, विमलेश पांडे सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।