Thursday, April 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आंगनबाडी कार्यकत्री पर खादय सामग्री बेचने का आरोप

आंगनबाडी कार्यकत्री पर खादय सामग्री बेचने का आरोप

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नौनिहालों को वितरित की जाने वाली खादय सामग्री को बाजार में बेचने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है।
ब्लाक एका क्षेत्रांर्गत गांव गौहाना निवासी रघुवीर सिंह की माने तो गांव में आंगनबाडी केद्र की संचालिका वीना शासन द्वारा बच्चों को वितरित किए जाने के लिए खादय सामग्री प्रदान की जाती है। लेकिन आंगनबाडी कार्यकत्री वीना द्वारा बाजार में बेच दी जाती हैं गांव के ही रघुवीर सिंह पुत्र पदम सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी नेहा शर्मा को शिकायती दिया है।