घटना के 1 दिन बाद ही अहरौरा पुलिस को मिली कामयाबी
मीरजापुर, सच्चिदानन्द सिंह। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के कुशल निर्देशन में 9 अगस्त को जनपद में नकबजनी, वाहन चोरी, लूट, छिनैती आदि अपराधों में संलिप्त अपराधियो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करायी गयी। इस अभियान के दौरान थाना अहरौरा के ग्राम पट्टी कला से चोरी गये ट्रक सहित चोर को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को समय 20.45 बजे वादी श्री विनोद कुमार बिन्द पुत्र दूधनाथ बिन्द निवासी घमहापुर थाना अहरौरा मीरजापुर ने थाना अहरौरा में सूचना दिया कि उसके ट्रक नम्बर यूपी 65 सीटी 1007 को अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया है व काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं चल पा रहा है। वादी की उक्त सूचना पर थाना अहरौरा में मुकदमा अपराध संख्या-261/17 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया। थाना प्रभारी अहरौरा ने अपने पर्यवेक्षण में ट्रक बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की और अपने मुखबिर खास को भी सक्रिय किया। थाना प्रभारी अहरौरा द्वारा किये जा रहे प्रयासों के क्रम में घटना के एक दिन बाद ही आज 9 अगस्त को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुये चोरी गये ट्रक को बरामद किया गया।
Jansaamna