Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किशोर को किया परिवार के हवाले

किशोर को किया परिवार के हवाले

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। कानपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अकेले यात्रा कर रहे किशोर को घाटमपुर आर पी एफ चैकी इंचार्ज शिवराज सिंह ने अपनी कस्टडी में लेकर उसके परिवारिक जनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि घाटमपुर रेलवे पुलिस चैकी के इंचार्ज शिवराज सिंह सिपाहियों के साथ कानपुर जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अकेले यात्रा कर रहे किशोर को उन्होंने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आदित्य शर्मा बताया। मोबाइल द्वारा उसके परिवार को खबर दी गई गुरुवार सुबह 9 बजे पहुंचे उसके पिता सहनशील शर्मा, मां उषा शर्मा, निवासी कर्रही कानपुर को आदित्य शर्मा को सौंप दिया गया।