Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्राथमिक विद्यालय चंदापुर में हुई चोरी

प्राथमिक विद्यालय चंदापुर में हुई चोरी

महराजगंज, रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय चंदापुर में अज्ञात चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष की खिड़की तोड़कर चोरी की। चोरों ने प्रधानाध्यापक कक्ष में रखी अन्य कमरों की चाबियां निकालकर स्टोर रूम का ताला खोलकर, वहां पर रखा मिड डे मील की सामग्री, एमडीएम का गेहूं चावल और एलपीजी सिलेंडर पार कर दिया। साथ ही थाली, ग्लास, सीलिंग फैन, ब्लूटूथ माइक सहित बड़ी मात्रा में स्टेशनरी चुरा ले गए। उक्त घटना की जानकारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र शर्मा ने डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मालती और ग्राम प्रधान बृजलाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है, जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।