Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुखविर की सूचना पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी

मुखविर की सूचना पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी

2017.08.13 01 ravijansaamnaशिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली थाना के अन्तर्गत पुलिस ने 27 पेटी देशी शराब समेत एक महिला को दबोच लिया। कोतवाल राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि वह शन्ति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण पर थे। तभी सूचना मिली कि बैरी दरियाव गाँव में भोला अवस्थी के घर पर अवैध देशी शराब आयी है। सूचना मिलते ही घर पर छापा मारा गया तो 27 पेटी माधुरी ब्रांड शराब समेत विनीता अवस्थी पत्नी भोला को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका पति भोला उर्फ गणेश अवस्थी भाग निकला। शराब बरामद करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई आर. पी. प्रजापति, सिपाही अरविन्द सिंह, संजय कुमार, आशू शाक्य, विकास सिंह, महिला हेड कांस्टेबिल माधुरी चैहान मौजूद रहीं।