कानपुर, नरेश सिंह चौहान। गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में चिकित्सकों की लापरवाही के चलते दर्जनों बच्चों की हुई मौत के मामले में विरोध करते हुए आज रामादेवी चैराहे पर समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने रामादेवी चैराहे पर प्रदेश के स्वस्थ मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड तौफीक शाह ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने ने शपथ ली है कि अगर एक सप्ताह में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री को नहीं हटाया गया तो आगे हम सब साथी अपना अपना सिर गांजा करके जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर सनी, आनंद, हर्षित भाटला, रोहित भट्ट, लवजीत यादव, अतुल जैसवाल, गोलू व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jansaamna