Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » परिजन सोते रहे चोरों ने जेवर व नगदी पार कर दिया

परिजन सोते रहे चोरों ने जेवर व नगदी पार कर दिया

2017.08.13. 02 ssp news arpanकानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र में घर मालिक घर में बना रहा और चोरों ने उसके घर का जेवर व नगदी पार कर दिया। चोरों के द्वारा जेवर व नगदी पर हांथ साफ किए जाने की सूचना जब पुलिस को मिली तब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
थानाक्षेत्र के जरौली फेस टू निवासी ब्रजेश कुमार पुत्रश्री प्रेमदास के घर रात चोरांे ने हाथ साफ कर लाखों की चोरी कर ली। घटना के वक्त ब्रजेश अपने पत्नी आशा देवी, बेटी शिवानी, प्रिया, प्रभा व बेटा आदित्य के साथ बगल वाले कमरे मे सो रहे थे। ब्रजेश ने बताया कि वो जरौली निवासी अपने साले राजकुमार के घर पर रहते हैं व रक्षाबंधन पर अपने गॉव रूरा गये थे व पत्नी आशा घाटमपुर गयी थी। वापस आने पर लगभग एक लाख के जेवर व बारह हजार रूपये नकद बैग मे थे, बैग को खूंटी पर टांग दिया था जिसे रात अज्ञात चोर लेकर फरार हो गये। चोरी होने के कारण आशा देवी का रो रो कर बुरा हाल दिखाई दिया क्योंकि उनकी जमा पूंजी एक ही रात में हांथ से चली गई।
वही कुछ दूरी पर रहने वाले गणेश दीक्षित के घर पर भी चोरों ने छत के रास्ते से जा कर पर्स मे रखे 13 हजार रूपये व एक हाथ घड़ी चोरी कर ले गये। वही कमरे में रखी अलमारी का लाकर खोलने का प्रयास कर रहे थे कि तभी कुछ आहट से गणेश की नींद टूट गयी जिससे चोर सचेत हो कर अपनी चप्पल मौके पर छोड़ कर भाग गये। मौके पर पहुची गुजैनी पुलिस जॉच मे जुटी।