Sunday, March 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मछली मारने गये अधेड़ का शव का नहर में मिला

मछली मारने गये अधेड़ का शव का नहर में मिला

2017.08.13. 03 ssp news arpan2परिजनों ने मौके पर पहुच कर शिनाख्त की
कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा के तात्यातोपे नगर में बहने वाली पांडव नदीं मे एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, गुजैनी एफ ब्लाक निवासी छोटे लाल का शव है जिसकी गुमशुदगी एक दिन पहले गोविन्द नगर थाने में लिखायी गयी थी शव की सूचना मिलते ही आसपास हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पाकर छोटेलाल के परिजन भी मौके पर पहुच गये व जहॉ मृतक की पहचान उसके बड़े भाई हनुमान ने छोटे के रूप में की। उसने बताया कि कल सुबह घर से मछली मारने को कह कर निकला था और देर रात घर नही आया जिसकी सूचना गोविन्द नगर थाने मे दी थी। हनुमान ने बताया कि छोटे को दौरा भी आता था काफी मना करने के बाद भी वो नहीं माना और ये हादसा हो गया। बर्रा पुलिस ने शव को निकलवा कर पी.एम के लिये भेज दिया।