Wednesday, April 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धड़ल्ले से बिकता है बर्रा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ

धड़ल्ले से बिकता है बर्रा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ

2017.08.13. 08 ssp news ganja selling⇒बर्रा-8 के बिल्स चौराहा पर शराबी मचाते हैं उत्पात
⇒राहगीर महिलाओं व युवतियों का निकलना है दूभर
कानपुर, अर्पण कश्यप। थाना बर्रा में अवैध मादक पदार्थो की बिक्री खुलेआम देखी जा सकती है। वहीं शराबियों की बात करें तो बर्रा-8 स्थित ब्ल्सि हास्पिटल चौराहा पर शाम होते ही ऐसी अराजकता देखी जा सकती है जिसको बयां नहीं किया जा सकता है। वहां से गुजरने वाली महिलाओं व युवतियों को शराब के नशे में चूर नसेड़ी लोग जमकर फब्तियां कसा करते हैं लेकिन लोकलज्जा के कारण कोई पुिलस की चौखट पर नहीं जाना चाहती। इस चौराहा पर जहां कई ठेके खुले हैं तो वहीं पास ही कैण्टीन में शराबियों के लिए सभी सुविधायें मुहैया हैं।
वहीं क्षेत्रीय लोगों ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि गुजैनी गांव में गांजा खुलेआम बिकता है और इसकी जानकारी बर्रा पुलिस को है। ऐसा नहीं कि वहां से पीआरवी वैन नहीं गुजरती। गुजरती है लेकिन वह अनदेखी करती है क्यों, यह एक सवालिया तथ्य है? लोगों की मानें तो अस्सी प्रतिशत लोग गॉजा ही बेच कर अपना खर्चा चला रहे हैं और यह काम वर्षो से चल रहा है। अब नवागन्तुक चौकी प्रभारी के सामने एक चैलेन्ज बनता दिख रहा है कि वो इस अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर, अराजकता फैला रहे शराबियों पर कब तक नकेल कस पायेगे या पुराने ढर्रे पर ही सबकुछ चलता रहेगा।