Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाढ़ पीड़तों को बांटी राहत सामग्री

बाढ़ पीड़तों को बांटी राहत सामग्री

फतेहपुर। जिले के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अभयपुर में गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी कटरी क्षेत्र के कई गांव में भर जाने से खेत में लगी फसल बर्बाद हो गई और घरों में पानी भरने से ग्रामीणों की जिला प्रशासन ने सुरक्षित स्थान में रुकने की व्यवस्था की। विधायक राजेंद्र पटेल, एडीएम विनय पाठक और एसडीएम मनीष कुमार ने राहत सामग्री का वितरण किया। भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल ने कहा कि गंगा नदी में आई बाढ़ से कटरी क्षेत्र के बिंदकी खेड़ा बाढ़ के पानी से ज्यादा प्रभावित हुआ है। वहीं उसके आसपास अन्य गांव में भी पानी पहुंच रहा है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सीजी में रुकने की व्यवस्था की गई है और प्रदेश सरकार की ओर से राशन का वितरण किया गया है। अभी तक करीब 50 परिवार यहां पर पहुंचे हैं और अभी अन्य ग्रामीण पहुंच रहे हैं।