Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर में धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की दही लीला शोभायात्रा

नगर में धूमधाम से निकली भगवान श्रीकृष्ण की दही लीला शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान श्रीकृष्ण की दही लीला शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा एवं महापौर कामिनी राठौर द्वारा किया गया। शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई। जो कि विभिन्न मार्गो से होते हुए गांधी पार्क पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा में श्याम सिंह यादव, नीतेश अग्रवाल जैन, अमित गुप्ता, नितिन वर्मा, रमेश, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।