Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्रों ने मिट्टी से बनाई आकर्षण मूर्तियां

छात्रों ने मिट्टी से बनाई आकर्षण मूर्तियां

फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज में कला महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने मिट्टी द्वारा बहुत ही आकर्षण मूर्तियां बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्रों ने भगवान गणेश, शिवलिंग एवं श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने वाली प्रतिमा बनाई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश अग्रवाल, पंकज भारद्वाज, सत्येंद्र कुमार, विश्वास भारद्वाज, सुनीत मिश्रा, अमित कुमार, शशिकांत यादव आदि मौजूद रहे।