रायबरेली। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए समय समय पर टीकाकरण अभियान चलाया जाए। ईओ नगरपालिका को निर्देश दिये कि जनपद में जलभराव व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा नालियों की साफ सफाई के साथ फॉगिंग भी लगातार किया जाए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि गोशालाओं में साफ सफाई क साथ पशुओं का टीकाकरण भी कराया जाए। जिला पंचायती राज अधिकारी को निर्देशित किये कि जहाँ कही भी जलभराव की समस्या है वहाँ पर गड्ढों को भरवाए एवं साफ सफाई भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि आशा बहुओं के माध्यम से लोगों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव के बारे में जागरूक किया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 पूजा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व समस्त एमओआईसी मौजूद रहे।
⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक
Jansaamna