Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लुटेरों के आगे बर्रा पुलिस पस्त

लुटेरों के आगे बर्रा पुलिस पस्त

जन सामना संवाददाता, कानपुर। बर्रा में लुटेरों का आतंक इस कदर फैला हुआ है कि महिलाएं अपने घर से निकलने से घबराती हैं। वहीं पुलिस भी लुटेरों के आगे घुटने टेके हुएं है। बर्रा दो निवासी सरोजनी देवी पति स्व. बिहारी लाल बर्रा दो हेमन्त बिहार में रहते हैं। परिवार में दो बेटे संतोष (28) वर्ष लखनऊ में सरकारी विभाग में कार्यरत है और बड़ा बेटा आशीष बाहर रहता है। आज दोपहर सरोजनी देवी बर्रा दो स्थित बैंक से एफडी के एक लाख,पचास हजार रूपयें निकाल कर पैदल घर जा रही थी। घर के करीब प्रकाश आॅयल की दुकान के सामने पहुँची ही थी, कि पीछे से बाइक सवार दो लुटेरों ने सरोजनी को धक्का देकर उनका बैग छींनकर फरार हो गए। दिन-दहाड़े इतनी बड़ी घटना की सूचना से लोगों में सनसनी फैल गयी मौकें पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुँचे बर्रा पुलिस व एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। वही एक मकान की सी.सी.टी.वी. फुटेज चेक किया,पर लुटेरों का कोई सुराग नही मिला और पुलिस एक बार फिर खाली हाथ वापस लौट आयी। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है।