Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशेबाजों ने वकील को पीटा

नशेबाजों ने वकील को पीटा

जन सामना ब्यूरो, कानपुर। थाना गोविन्द नगर में कुछ नशेबाजों ने एक वकील को पीट दिया वहीं, जब इसकी शिकायत दर्ज कराने पीड़ित थाने पहुँचा तो गोविन्द नगर थाने मे तैनात सिपाही मुकेश कुमार ने नशे की हालत में उल्टा मारपीट का आरोप लगाकर अभ्रता करने लगा। मामला गोविन्द नगर यू ब्लाक निवासी राजीव का है,जो पेशे से वकील है। देर रात, बच्चों के लिए आइसक्रीम लेने घर से निकले थे। तभी जय स्वीट हाउस के पास भीड़ लगी देखी तो भीड़ लगने का कारण पूछा। भीड़ में मौजूद नशेबाज युवकों ने इतनी बात के लिए पहले धक्का-मुक्की की, बाद में मारपीट पर उतारू हो गये युवको ने राजीव को लात-घूसों से गिरा-गिराकर मारा और मौके से भाग गएं। राजीव ने सिमरन, नाॅटी और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।