Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर प्रदेश में शटलकॉक खेल की पड़ी नींव

उत्तर प्रदेश में शटलकॉक खेल की पड़ी नींव

⇒ब्रज के अरविंद चित्तोडिया प्रदेश अध्यक्ष बने
मथुरा। खेलो व खिलाड़ियों के लिए आवाज़ उठाने वाले ब्रजस्थली मथुरा के गणेशकुंज एटीवी निवासी, युवा समाजसेवी अरविंद कुमार चित्तोडिया को भारतीय एमेच्योर शटलकॉक खेल संघ ने उत्तर प्रदेश शटलकॉक संघ का प्रदेश अध्य्क्ष व गोरखपुर के पंकज पांडेय को प्रदेश सचिव व साथ ही कन्नौज के मनु पाल यश भारती उत्तर प्रदेश सरकार से पुरुस्कार प्राप्त को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अरविंद चित्तोडिया ने बताया शटलकॉक खेल का जन्म चीन में हुआ।

ये खेल ओलंपिक कौंसिल ऑफ एशिया से मान्य है व साथ ही शटलकॉक खेल, एशियाई बीच खेलो में सम्मिलित है। जल्द ही उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से प्रदेश मे मान्यता लेकर शटलकॉक खेल की राज्य प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस खेल मैं खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। अभी हाल ही में भारतीय शटलकॉक टीम ने हांगकांग में आयोजित हुई एशियाई युथ चौंपियनशिप में रजत पदक भी जीता है।

जल्द ही शटलकॉक खेल को खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता मिलेगी। चित्तोडिया के प्रदेश अध्यक्ष बनने भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद, सॉफ्ट क्रिकेट संघ, लेग बॉल संघ, कराटे संघ, रोप स्किपिंग संघ, पैरा स्पोर्ट्स संघ, सक्रिय खेल संघ आदि संघों के साथ खेल प्रेमियों प्रेमपाल सिंह, अर्जुन सिंह, गुंजन दीक्षित, मनु पाल, योगेश शर्मा, प्रदीप गौतम, पवन सिंह, कुष्पाल सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।