Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निःशुल्क आवासीय सुविधा हेतु छात्र 31 अगस्त से पूर्व करें आवेदन

निःशुल्क आवासीय सुविधा हेतु छात्र 31 अगस्त से पूर्व करें आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालक मूसानगर कानपुर देहात में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के कक्षा 9 के स्नात्कोत्तर तक की कक्षाओं में अध्ययन करने वाले छात्रों हेतु निःशुल्क आवासीय सुविधा उपलब्ध है। छात्रावास में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित कक्ष संख्या 106 में जिला समाज कल्याण अधिकारी कानपुर देहात या अधीक्षक राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास मूसानगर कानपुर देहात से सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। आवेदन पत्र सहित छात्रावास छात्रों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है।