Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिजली का तार काटने वाले गिरफ्तार

बिजली का तार काटने वाले गिरफ्तार

aकानपुर, जन सामना सवांददाता। थाना नौबस्ता में चेंकिग के दौरान सात शातिर चोरों को पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए अभियुक्तो के पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ। प्रेंस वार्ता करते हुए एसपी साउथ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गये अपराधी शातिर चोर है। जो गाॅव क्षेत्र में जाकर बिजली के पोलों से तार काट लेते थे। आज ये सभी चोरी के तारों को बेंचने जा रहे थे जिन्हें रास्ते में चेंकिंग के दौरान पकड़ा गया। अभियुक्तो के पास से तीन बोरा तार के व तार काटने का औजार व बिना नम्बर की एक लौडर पायी गयी है। सभी आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।