फिरोजाबाद। सामाजिक समरसता मंच महानगर द्वारा नगर निगम के प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि का प्रकाट्योत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही सफाई कर्मचारियों एवं अनुयाईयों को फूल माला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को देर शाम नगर निगम प्रांगण में सामाजिक समरसता गतिविधि के विभाग संयोजक अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में महर्षि बाल्मीकि का प्रकाट्योत्सव उनकी प्रतिमा के समक्ष 501 दीपक जलाकर मनाया गया। इस अवसर पर 71 सफाई कर्मियों को अंग वस्त्र भेंट कर व फूल माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित वाल्मीकि व बौद्धिक रमाकांत उपाध्याय प्रांतीय गौ सेवा प्रमुख ने की एवं संचालन अतुल यादव ने किया। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, जालिम सिंह, रामनाथ आजाद (कल्लू), ममता कठेरिया, अशोक वाल्मीकि, दिनेश दास पचौरी, शालिनी गुप्ता सह संयोजक महानगर व सामाजिक समरसता के सभी नगर संयोजक एवं आयाम प्रमुख उपस्थित रहे।
Jansaamna