शिकोहाबाद, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा में प्रधानाचार्य डॉ. सहदेव सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को दीपावली पर हर्बल पटाखे चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने रसोई में तैनात माताओं को साड़ी और मिठाई प्रदान की। इसके साथ ही समस्त स्टाफ को उपहार व मिठाई भेंट की। विधालय में साफ सफाई करने वाले संतोष को पेंट शर्ट का कपड़ा, मिष्ठान वितरण किया। सभी ने हर्ष व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य ने कहा स्टाफ रीढ़ की हड्डी की तरह होता है। जितनी मजबूत होगी उतना शरीर स्वस्थ रहेगा। वैसे ही जितना स्टाफ सहयोगी होगा, छात्र छात्राएं उतनी अधिक लाभान्वित होगी। जब व्यक्ति खुश होता है तो वह पूरे मनोयोग से कार्य करता है। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं से कहा की पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ही पटाखे चलाएं। जो प्रदूषण न फैलाएं। इसके लिए इलेक्ट्रिक पटाखों का उपयोग करे। बाजार से कम स्वयं के द्वारा तैयार की गई मिठाई का ही उपयोग करे। शाम को सूती कपड़े पहनें। पानी आदि की व्यवस्था साथ रखे। इस मौके पर अतर सिंह, राजेश कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार, रावली, निशा शर्मा, राखी माथुर, आरती, सीवा, अल्सीफा, नूरजहां के साथ भोजन बनाने वाली तीनों माताएं उपस्थिति रही।
Jansaamna