Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रकाश निधि गर्ग बनें कांग्रेस के प्रदेश सचिव

प्रकाश निधि गर्ग बनें कांग्रेस के प्रदेश सचिव

फिरोजाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे प्रकाश निधि गर्ग को प्रदेश कार्यकारणी में शामिल करते हुए प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रकाश निधि गर्ग छात्र राजनीति से कांग्रेस में सक्रिय है। एनएसयूआई के जिला एवं शहर अध्यक्ष पद पर रहने के साथ यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के साथ प्रदेश सचिव एवं प्रदेश महासचिव तक की जिम्मेदारी निभाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं पीसीसी सदस्य रहने के साथ रेलवे एवं दूरसंचार बोर्ड के सदस्य रह चुके हैां। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष साजिद बेग, पूर्व अध्यक्ष गुलाम जिलानी, चांद कुरैशी, नुरुल हुदा लाला राइन, हाजी नसीर अहमद, शफात खान राजू सहित अन्य कांग्रेसजनों ने खुशी जाहिर की है।