Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्व मनोकामना हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ का हुआ आयोजन

सर्व मनोकामना हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सुहाग नगर कॉलोनी के सर्व मनोकामना हनुमान मंदिर में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड और 2151 दीपो की राम ज्योति के साथ राम दीपावली मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठोर ने पहुंचकर संगीतमय सुंदरकांड और भजन का धर्म लाभ उठाया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान रमाकांत उपाध्याय, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, डॉ डीके गुप्ता, महंत अशोक कुमार दुबे, दीपक गुप्ता कालू, राकेश शर्मा, सुनील मिश्रा पार्षद, अश्वनी शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सतीश शर्मा, कमल गुप्ता, विकास लहरी सहित काफी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।