Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर आयुक्त ने किया ईदगाह का निरीक्षण

नगर आयुक्त ने किया ईदगाह का निरीक्षण

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर आयुक्त कमलेश कुमार ने गांधी पार्क स्थित ईदगाह का जायजा लेने पहुॅचे। ईद की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने प्रशासन ने हर बारीकी जानकारी हासिल की।
नगर आयुक्त ने गांधी पार्क स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। ईद को लेकर खासा इंतजाम की तैयारियों की रूप रेखा तैयार की। उन्होंने ईदगाह कमेटी के संग सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर निगम प्रशासन ने ईद की तैयारियों को लेकर पहले की कमर का ली है। उन्होंने गांधी पार्क का भी निरीक्षण किया। वहाॅ बरसात को लेकर भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रमोद कुमार सहित ईदगाह कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।