Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री बाला जी महाराज का स्थापना दिवस मनाया

श्री बाला जी महाराज का स्थापना दिवस मनाया

कानपुर। श्री बाला जी भक्त परिवार समिति द्वारा श्री बाला जी महाराज का 8वाँ स्थापना दिवस का कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पटकापुर वाले श्री बालाजी मंदिर को बडे ही भव्य तरह से सजाया गया। मंदिर के महंत अनुभव पांडेय ने बताया कि आज इस शुभ अवसर पर कढ़ी चावल का भंडारा, सरस्वती पूजन व श्री बालाजी का विशेष पूजन, संगीतमयी सुंदरकंड भजन कीर्तन, नृत्य नाटिका सोनू-शिवांगी ग्रूप आयोजित हुआ। इस दौरान सैकड़ो भक्तों ने जय बजरंगबली के नारे लगाये, पूरा क्षेत्र गूंजने लगा। वही स्वर्ण चोला के दर्शन व खीर प्रसाद का वितरण किया। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में मंत्र उच्चारण के साथ सभी बीमारियों का इलाज किया जाता है। श्री बालाजी का विधि-विधान से पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।