Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अधिक शराब का सेवन करने से युवक अचेत

अधिक शराब का सेवन करने से युवक अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद पर अचेत हालत में पडे एक युवक को उपचार के लिए इलाका पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि युवक ने अधिक शराब का सेवन किया हुआ प्रतित होता है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद के समीप सड़क के किनारे लगभग 25 वर्षीय एक युवक अचेत हालत में पडा हुआ था। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस अचेत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गयी। जहां होश आने पर उसने अपना नाम थाना रामगढ़ क्षेत्र के मदीना कालौनी निवासी मौहम्मद आसिफ पुत्र मौहम्मद इकवाल बताया।