Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गाय चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गाय चोरो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के पैमेश्वर गेट तिराहा पर गाय चोरी करने आये तीन लोगो को क्षेत्रीय लोगो द्वारा मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोरो को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्जकर जेल भेजा।
थाना दक्षिण क्षेत्र पैमेश्वर गेट तिराहा निवासी रामकिशोर उर्फ रामू पुत्र स्व0 श्याम लाल के घर पर रविवार की तडके तीन लोग गाय चोरी कर ले जा रहे थे। उसी दौरान चोरो पर नजर पडोरियों को पड गयी। शोर करने पर क्षेत्रीय लोगो व परिजनों एकत्रित हो गये। जिन्होने ने गाय चोरो के साथ मारपीट करते हुए पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पकडे गये गाय चोरो में थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र गांव नईतोर निवासी रामबाबू पुत्र भगवान सिंह उसकी पत्नी गुडिया पुत्र देवेन्द्र बताया गया। पुलिस ने उक्त लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है।